चंद्र ग्रहण लाइव: इन देशों में दिखेगा साल 2024 का अंतिम चंद्र ग्रहण, यूट्यूब पर इस लिंक से भारतीय समयानुसर ऐसे देख सकते हैं अद्भुत मंजर

  • क्षिणी अमेरिका, पश्चिमी अफ्रीका समेत कुछ देशों में चंद्र ग्रहण
  • यूट्यूबर पर भारतीय समयानुसार लाइव देखा जा सकता है लाइव
  • जानें पूरी डिटेल

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-17 18:56 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इस साल के आखिरी चंद्र ग्रहण को शुरू होने में कुछ ही समय शेष रह गया है। यदि आप भी ब्रह्मांड की इस अद्भुत घटना का गवाह बनना चाहते हैं, तो आप खुद इसे लाइव देख सकते हैं। आइए जानते हैं उस जगह के बारे में

इस बार का चंद्र ग्रहण दक्षिणी अमेरिका, पश्चिमी अफ्रीका, पश्चिमी यूरोप और हिंद महासागर समेत अटलांटिक महासागर और अंटार्कटिका की कुछ स्थानों पर दिखाई देगा। हालांकि, भारत में इसे लाइव देखना संभव नहीं है।

जानें कैसे देखेंगे लाइव

इस चंद्र ग्रहण को लाइव भारतीय समय अनुसार 18 सितंबर की सुबह 6:12 मिनट से देख सकते हैं। यह ग्रहण सुबह 10: 17 बजे तक रहेगा। आप इस चंद्र ग्रहण को यूट्यूब पर नासा के ऑफिशियल चैनल पर लाइव देख सकते हैं। इतना ही नहीं आप इस लिंक के जरिए पिछले साल के अंतिम चंद्र ग्रहण को भी देख सकते हैं।

चंद्र ग्रहण कैसे होते है?

जब सूर्य और चंद्रमा के बीच में धरती आ जाती है। इसके बाद धरती की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। पूर्णिमा के समय जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक रेखा में होते हैं। यानी जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में आ जाते हैं। तब इस दौरान सूर्य की रोशनी चंद्रमा तक पहुंचने से पहले पृथ्वी की तरफ से रोक दी जाती है। इस दौरान पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ना शुरू हो जाती है। इससे चंद्रमा आंशिक या पूर्ण स्पष्ट तौर पर धंधुला नजर आने लगता है। इसी स्थिति को ही सरल भाषा में चंद्र ग्रहण के नाम से जाना जाता है।

Tags:    

Similar News