बांग्लादेश हिंसा: भारत का हाल भी बांग्लादेश जैसा, पड़ोसी देश की हिंसा पर पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान

  • बांग्लादेश हिंसा पर पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
  • बोले- जो बांग्लादेश में हो रहा है भारत में भी होगा
  • शाहीन बाग की किया जिक्र

Bhaskar Hindi
Update: 2024-08-07 09:56 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व विदेश मंत्री और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि बांग्लादेश में जैसे हालात इस समय देखने को मिल रहे हैं वैसे ही भारत में भी हो सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि भले ही भारत में अभी स्थिति सामान्य दिख रही हो। जानकारी के मुताबिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री खुर्शीद ने यह बयान मुजीबुर रहमान की बुक 'शिकवा-ए-हिंद: द पॉलिटिकल फ्यूचर ऑफ इंडियन मुस्लिम्स' की लॉन्चिंग कार्यक्रम के दौरान दिया। बता दें, कार्यक्रम में शाहीन बाग प्रदर्शन का भी जिक्र किया गया।

सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान

समाचार एजेंसी के मुताबिक, सलमान खुर्शीद ने कहा, "कश्मीर में सब कुछ सामान्य दिख सकता है। यहां सब कुछ सामान्य लग सकता है। हम भले ही जीत का जश्न मना रहे हों। हालांकि, कुछ लोगों का मानना है कि जीत या 2024 की सफलता शायद बेहद मामूली थी। शायद अभी बहुत सी चीजें करना बाकी है। सच तो यह है कि सतह के नीचे कुछ है। बांग्लादेश में जो हो रहा है वह यहां भी हो सकता है। हमारे देश में इसका प्रसार चीजों को तरीके से फैलने से रोकता है, जिस तरह से बांग्लादेश में फैलाया गया है।"

शाहीन बाग प्रदर्न

बता दें, बुक लॉन्च कार्यक्रम में आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा भी शामिल हुए। उन्होंने शाहीन बाग प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा- "शाहीन बाग की सफलता को उसकी उपलब्धियों की भव्यता के पैमाने पर नहीं मापा जाना चाहिए। याद रखें कि शाहीन बाग विरोध की वजह क्या थी।”

बता दें, दक्षिण-पूर्व दिल्ली के शाहीन बाग में दिसंबर 2019 से मार्च 2020 तक महिलाओं ने प्रदर्शन किया था। यह विरोध प्रदर्शन नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के पारित होने के खिलाफ किया गया था। बता दें, प्रदर्शनकारियों ने सीएए (CAA), एनआरसी (NRC) के साथ-साथ महिलाओं की सुरक्षा, बढ़ती बेरोजगारी और गरीबी की वजह से भी आंदोलन किया गया।

शाहीन बाग प्रदर्शन फेल- सलमान खुर्शीद

पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि शाहीन बाग प्रदर्श फेल हुआ। उनका कहना है कि जो लोग विरोध प्रदर्शन में शामिल थे यह आज भी जेल में कैद हैं। उन्होंने आगे यह भी कहा कि उन्हें यकीन है कि शाहीन बाग जैसा प्रदर्शन फिस से भारत में नहीं हो सकता है।

Tags:    

Similar News