मौसम अलर्ट: डीप डिप्रेशन के कारण कई राज्यों में भीषण बारिश का अलर्ट जारी, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों को नहीं मिलेगी राहत

  • बंगाल खाड़ी में बनी डीप डिप्रेशन की संभावना
  • कई राज्यों में भारी से भी भारी बारिश की संभावना
  • कई राज्यों में मौसम विभाग का यलो अलर्ट जारी

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-10 08:01 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में मानसून ने तबाही मचाई हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, देश के कई राज्यों में मंगलवार को बारिश की संभावना है। वहीं दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे साथ ही कई जगहों पर भारी बारिश होने की भी संभावना है। मानसून खत्म होने में करीब दो हफ्ते बाकी हैं। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का बना क्षेत्र अब डीप डिप्रेशन बन चुका है। जिसके चलते कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। आज भी पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है।

कहां होंगे कैसे हाल?

उत्तराखंड में हल्की बारिश की संभावना है और हरियाणा में बादल छाए रहेंगे। पश्चिम राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा, तटीय आंध्र, केरल में भारी बारिश की भी संभावना रहेगी। भारी बारिश के चलते कई राज्यों में यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। सितंबर के आखिरी दिनों में फिर से कई जगहों पर लो प्रेशर की स्थिति बन सकती है। जिसके कारण कई राज्यों में भारी बारिश होगी।

क्या है दिल्ली के हाल?

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में 13 सितंबर तक बादलों का आना जाना लगा रहेगा। जिसके साथ कई जगहों पर धीमी बारिश की भी संभावना है। वहीं 14 और 15 सितंबर को बारिश के साथ-साथ बादलों का गरजना भी जारी रहेगा। जिसके चलते न्यूनतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। अगले दो दिनों में ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में भारी से ज्यादा भारी बारिश हो सकती है। आज की बात करें तो पूर्वी राजस्थान, तेलंगाना में कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।

कैसा रहने वाला है मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 11 और 12 सितंबर को उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में तेज बारिश की संभावना है। अगले 24 घंटों में ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश की कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं बंगाल की खाड़ी में गहरा दबाव बना हुआ है जिसके चलते 11 से 13 सितंबर के बीच दिल्ली एनसीआर में मध्यम बारिश और ठंडी हवाएं चल सकती हैं।

कहां पर बारिश की संभावना?

अगले 24 से 36 घंटों के बीच भारी बारिश होने की संभावना है। जिसमें ओडिशा के ढेंकनाल, गजपति, गंजम, गरियाबंद, जगतसिंहपुर, जाजापुर, झारसुगुड़ा, कालाहांडी, कंधमाल, केंद्रपाड़ा, केंदुझार, खोरधा, कोरापुट, बौध, मलकानगिरी, नबरंगपुर, नयागढ़, नुआपाड़ा, पुरी, रायगड़ा, संबलपुर,अनुगुल शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 10 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विधर्व और ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है। मध्य भारत के कई राज्यों में भी भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। जिसमें मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के साथ विदर्भ के कई इलाके शामिल हैं। झारखंड में 13 सितंबर तक अलग-अलग जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

Tags:    

Similar News