हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: हरियाणा के सबसे दौलतमंद प्रत्याशी कौन? करोड़ों की संपत्ति के हैं मालिक, रोटी पलट चुनाव वाली सीट पर इन धुरंधरों से हुआ मुकाबला

  • हरियाणा का सबसे अमीर प्रत्याशी कैप्टन अभिमन्यु
  • करीब 400 करोड़ की है संपत्ति
  • ऐसा रहा राजनीतिक जीवन

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-18 12:51 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में कई प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। 90 सीटों वाले हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां लगातार प्रचार-प्रसार कर रही थीं। चुनाव आयोग में नामांकन के दौरान उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति के बारे में भी जानकारी दी थी। जिस हिसाब से इस बार हरियाणा में सबसे ज्यादा अमीर उम्मीदवारों में पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु रहे हैं। कैप्टन अभिमन्यु नारनौंद से बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। कैप्टन अभिमन्यु के चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनके पास करीब 417 करोड़ की संपत्ति है।

सबसे अमीर प्रत्याशी

कैप्टन अभिमन्यू ने नारनौंद सीट से बीजेपी की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा है। कैप्टन अभिमन्यु की उम्र 56 साल है। उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति करीब 400 करोड़ बताई है। साथ ही उनकी पत्नी की संपत्ति उन्होंने करीब 50 करोड़ रुपये बताई है।

कितने शिक्षित हैं प्रत्याशी

कैप्टन अभिमन्यु एक बहुत ही पढ़े लिखे नेता हैं। उन्होंने रोहतक के महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी कॉलेज से बारवीं कक्षा पास की। उसके बाद उन्होंने उसी यूनिवर्सिटी से एल.एल.बी किया। जिसके बाद हिसार के गुरु जम्भेश्वर विश्विद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की। इसके अलावा उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से तीन साल की एग्जीक्यूटिव मैनेजमेंट प्रोग्राम किया।

राजनीतिक सफर

उन्हें सबसे पहले हरियाणा में भाजपा का महासचिव चुना गया और पार्टी के तत्कालीन अध्यक्ष नितिन गडकरी ने उन्हें राष्ट्रीय सचिव के पद पर नियुक्त किया। अभिमन्यु हरियाणा में भाजपा के युवा चेहरे रहे हैं। साथ ही उन्होंने पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। वहीं साल 2014 में नारनौंद से विधानसभा चुनाव लड़कर जीत हासिल की और विधायक बने। उन्होंने साल 2014 के विधानसभा चुनाव में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राज एस मोर को 5761 वोट से हरा कर जीत हासिल की थी।

नारनौंद विधानसभा में इनसे हुआ मुकाबला

नारनौंद विधानसभा में मतदाता का मिजाज बदलता रहता है। ये भी कह सकते हैं कि ये सीट रोटी पलट चुनाव वाले मिजाज की सीट है। जो हर बार एक नई पार्टी को या प्रत्याशी को मौका देते हैं। इस सीट से पिछला यानी कि साल 2019 का विधानसभा चुनाव जननायक जनता पार्टी के राम कुमार गौतम ने जीता था। उससे पहले यहां साल 2014 के चुनाव में कैप्टन अभिमन्यु ने ही जीत हासिल की थी। इस बार नारनौंद से कैप्टन अभिमन्यु फिर से मैदान में उतरे हैं। इस बार इनका मुकाबला कांग्रेस के जस्सी पेटवाड़, आईएनएलडी के उमेद सिंह लोहान के अलावा कई अन्य प्रत्याशियों से हुआ है। 

Tags:    

Similar News