हरियाणा विधानसभा चुनाव: बीजेपी सांसद रवि किशन ने बताया कौन होगा हरियाणा का अगला मुख्यमंत्री, जनता से भी किए बड़े वादे

  • प्रचार का अंतिम दौर जारी
  • बेटियों को 2,100 रुपये हर महीने- रवि किशन
  • बीजेपी की बनेगी हरियाणा में सरकार- सांसद का बड़ा दावा

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-02 05:22 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। पार्टियां जोर-शोर से रैलियां निकाल रहीं हैं। हालांकि, प्रचार-प्रसार का यह अंतिम दौर चल रहा है। इसी बीच मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी सांसद रवि किशन करनाव पहुंचे। सांसद ने एक बड़ा बयान जारी करते हुए कहा कि नायाब सिंह सैनी एक बार फिर हरियाणा का मुख्यमंत्री पद संभालेंगे। साथ ही उन्होंने हरियाणा की जनता से भी कई वादे किए।

अग्निवीरों से कही ये बात 

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी सांसद रवि किशन ने एक बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि राज्य में बीजेपी की ही सरकार बनेगी। सांसद ने लोगों से वादा करते हुए कहा- भारतीय जनता पार्टी यहां सरकार बना रही है। जनता का चेहरा बता रहा है। माहौल एकदम अद्भुत है। 21,00 रुपये हर लाडली बहन को प्रतिमाह मिलेंगे, अग्निवीरों को सरकारी नौकरी मिलेगी। सुरक्षा मिलेगी, व्यवस्था मिलेगी।  

कब है हरियाणा में चुनाव?

हरियाणा विधानसभा चुनाव 5 अक्टूबर को होने वाला है। राज्य में सभी 90 सीटों पर एक ही चरण में वोटिंग होगी। मतदान सुबह 7:00 बजे से लेकर शाम 6:0 बजे तक चलेंगे। वहीं, नतीजों का एलान 8 अक्टूबर को होगा। मालूम हो कि, पहले यहां वोटिंग के लिए 1 अक्टूबर और मतगणना के लिए 4 अक्टूबर की तारीख तय की गई थी। वहीं, हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को खत्म होने वाला है। 

Tags:    

Similar News