ईयर एंडर 2023: सीमा हैदर से लेकर अंजू तक, प्यार और धोखे के वो किस्से जिन्होंने इस साल खूब सुर्खियां बटोरीं

  • सीमा हैदर, अंजू और ज्यौति मौर्य रही सुर्खियों में
  • सोशल मीडिया से लेकर मीडिया जगत में रहे चर्चे
  • लोगों ने दिए तरह-तरह के कमेंट

Bhaskar Hindi
Update: 2023-12-29 12:43 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साल 2023 खत्म होने में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। लेकिन इस साल कुछ ऐसे घटनाक्रम हुए जिन्हें लोग जल्दी नहीं भूल पाएंगे। मीडिया हो या सोशल मीडिया ये खबरें साल भर छाई रहीं। चाहे वो पाकिस्तान से आई सीमा हैदर हो, एसडीएम बनने के बाद पति से बेवफाई करने वाली ज्योति मौर्य या फिर भारत से पाकिस्तान भागी अंजू हो, इन सभी ने खूब सुर्खियां बटोरी। वहीं लोगों ने भी उनके बारे में अपनी जमकर प्रतिक्रियाएं भी दीं।

सीमा हैदर : पाकिस्तान की रहने वाली सीमा हैदर चार बच्चों की मां हैं, साल 2019 में वह ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान भारत के नोएडा में रहने वाले सचिन के संपर्क में आई थीं। इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इसके बाद पहले से शादीशुदा सीमा अपने हिंदुस्तानी प्रेमी सचिन से शादी करने के लिए अवैध तरीके से नेपाल के रास्ते भारत पहुंच गई। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली जिसके खूब चर्चे हुए।

अंजू : वहीं सीमा के ठीक उलट भारत में रहने वाली अंजू को पाकिस्तान के नसरुल्लाह से प्यार हो गया। जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली। पाकिस्तान में शादी करने के बाद अंजू ने अपना धर्म परिवर्तन भी कर लिया और फातिमा बन गई। बता दें कि अंजू राजस्थान में अपने पति और बच्चों के साथ रहती थी। इस दौरान वह सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान में रहने वाले नसरुल्लाह के संपर्क में आई। जल्द ही दोनों में दोस्ती हो गई जो जल्दी ही प्यार में बदल गई। इसके बाद अंजू अपने पति से झूठ बोलकर गई कि वो पाकिस्तान घूमने जा रही है और 2-4 दिनों में वापस लौट आएगी। 21 जुलाई को पाकिस्तान गई अंजू 29 नवंबर को भारत वापस लौटी है। जिसके बाद वह एक बार फिर चर्चा में आ गई है।

ज्योति मौर्य : अंजू और सीमा के जैसे ज्यौति मौर्य भी अपने प्यार और बेवफाई से जुड़े किस्से के जरिए चर्चा में रहीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ज्योति पर आरोप है कि जिस पति ने रात दिन मेहनत करके उसका एसडीएम बनने का सपना पूरा किया उसे ही उसने धोखा दे दिया। कहा जाता है कि उनका अफेयर मनीष दुबे नाम के अधिकारी से हो गया। बवाल बढ़ने के बाद मनीष दुबे को सस्पेंड कर दिया गया है। इस मामले पर लोगों ने सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट भी किए। इनमें से कई लोग इसे पति-पत्नी के बीच की बात बताया तो वहीं कई ने शादी के बाद पत्नी को पढ़ाने लिखाने पर भी सवाल उठाए। 

Tags:    

Similar News