मौसम अपडेट: दिल्ली हरियाणा समेत कई राज्यों से अलविदा कहने वाला है मानसून, जानें किन राज्यों में बरस सकते हैं बादल

  • मानसून ले सकता है कई राज्यों से अलविदा
  • इन जगहों पर लोग गर्मी से परेशान
  • अन्य राज्यों का ऐसा रहेगा मौसम का हाल

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-03 07:52 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के कई जगहों पर मानसून अलविदा कहने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून ने कई जगहों से अलविदा कह दिया है। जिसमें जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिम राजस्थान शामिल हैं। इसके अलावा कई जगहों पर बारिश होने के आसार हैं। जिसमें पश्चिम उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के कई हिस्से शामिल हैं। चलिए जानतें हैं और राज्यों के मौसम के हाल।

दिल्ली का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार तक गर्मी से नहीं मिलेगी राहत। बुधवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर में शनिवार को हल्की बारिश की संभावना है।

 

यह भी पढ़े -महाकालेश्वर मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, अज्ञात पत्र के पीछे जैश-ए-मोहम्मद की साजिश की आशंका, बम स्क्वॉड ने चलाया सर्च ऑपरेशन

यूपी में कैसा रहने वाला है मौसम?

उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला थोड़ा थमता हुआ नजर आ रहा है। यहां भी लोग गर्मी और उमस से परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन-चार दिनों में ऐसा ही मौसम रने वाला है। लेकिन यूपी के कुछ जिलों में हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है। 

हरियाणा और राजस्थान में गर्मी का प्रकोप

मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा और राजस्थान में गर्मी के प्रकोप से लोगों को अभी राहत नहीं मिली है। अगले कुछ दिनों में राजस्थान के कई हिस्सों में मौसम गर्म और सूखा रहेगा। लेकिन उदयपुर और बीकानेर संभाग की कुछ जगहों पर बूंदा बांदी हो सकती है।

 

यह भी पढ़े -कैसे हैं भारत से ईरान और इजरायल के व्‍यापार‍िक र‍िश्‍ते? नहीं रुकी जंग तो क्‍या होगा नफा-नुकसान, जानें

बिहार में मौसम का हाल

बिहार में आज मौसम साफ रहने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, यहां बादल छाए रहने के साथ कुछ जगहों पर बारिश होने के आसार हैं। बाढ़ से परेशान जगहों पर आने वाले चार दिनों तक हल्के बादल रहने के आसार हैं। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ जगहों पर मौसम सूखा रह सकता है और कुछ जगहों पर बारिश के आसार हैं। 

अन्य राज्यों के कैसे रहने वाले हैं हाल?

मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है। जिसमें असम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, अंडमान-निकोबार आइलैंड, मेघालय, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना के साथ कई अन्य राज्य शामिल हैं। 

 

यह भी पढ़े -महाकालेश्वर मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, अज्ञात पत्र के पीछे जैश-ए-मोहम्मद की साजिश की आशंका, बम स्क्वॉड ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Tags:    

Similar News