हरियाणा विधानसभा चुनाव: AAP को हराने के लिए कांग्रेस-बीजेपी मिलकर करते हैं काम! आप विधायक सोमनाथ भारती का बड़ा आरोप

  • भारती ने किया केजरीवाल का जिक्र

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-08 06:38 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां जोरो शोरो से तैयारियों में जुटी हैं। लेकिन इस समय आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर काफी ज्यादा चर्चा हो रही है। दोनों दलों के कई नेता संभावित गठबंधन से खुश नजर नहीं आ रहे हैं। इसी बीच AAP विधायक सोमनाथ भारती ने भी अपनी नाराजगी जताई है। उन्होंने कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह दोनों दल आप को हराने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।

भारती का आरोप

आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती ने कांग्रेस पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस चुपके से मिलकर उनकी पार्टी को हराना चाहते हैं। उन्होंने राहुल गांधी, प्रियंका और मलिकार्जुन खरगे सहित कई कांग्रेसी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के समय कांग्रेस ने दिल्ली में आप कैंडिडेट्स का प्रचार नहीं किया। कांग्रेस ने बीजेपी की मदद की थी। इतना ही नहीं बल्कि भारती ने दिल्ली शराब घोटाले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि शराब घोटाले में सीएम अरविंद केजरीवाल और आप के नेता जेल गए, इसमें अजय माकन की साजिश थी जो कि कांग्रेसी नेता हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के सीनियर लीडर अजय माकन ने मुलाकात से भी मना कर दिया था।

गठबंधन के खिलाफ सोमनाथ भारती

आप विधायक सोमनाथ भारती ने पार्टी नेतृत्व से मांग करते हुए कहा कि उन्हें हरियाणा और दिल्ली में सभी सीटों पर खुद ही लड़ना चाहिए। मालूम हो कि, हरियाण में 5 अक्टूबर को 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़े जाएंगे।

आप-कांग्रेस गठबंधन पर क्या बोली थीं प्रियंका गांधी?

हरियाणा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन पर कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं, जिसमें प्रियंका ने कहा था, "बातचीत चल रही है। अभी कुछ भी कहना जल्बाजी होगी। आम आदमी पार्टी हरियाणा में लगातार काम कर रही है। आज सुनीता केजरीवाल की जनसभाएं भी हैं। ग्राउंड पर हमारा संगठन मजबूत है। हम सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। 1-2 दिनों में कैंडिडेट का ऐलान भी कर देंगे। हमें उम्मीद है कि कुछ निष्कर्ष जरूर निकलेगा।"

Tags:    

Similar News