मौसम अपडेट: चेन्नई तमिलनाडु में भारी बारिश का दौर जारी, बंगाल में तूफान की संभावना, दिल्ली में सामान्य है मौसम, जानें आपके शहर का कैसा रहने वाला है मौसम

  • चेन्नई तमिलनाडु में भारी बारिश की संभावना
  • मौसम विभाग के मुताबिक जल्द देगी ठंड दस्तक
  • बंगाल में तूफान जैसे बन रहे हालात

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-15 03:30 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में मौसम बीते कुछ दिनों से सामान्य है। सुबह शाम को हल्की ठंड का एहसास और दोपहर में फिर गर्मी कर रही परेशान। मौसम विभाग के मुताबिक कुछ दिनों में ठंड दस्तक दे सकती है। साथ ही तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं एमपी में रविवार को बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। लगातार बारिश के साथ ठंडी हवाएं भी महसूस की गई हैं। वहीं बात करें साउथ की तो यहां पर चेन्नई और कर्नाटक में भारी बारिश के चलते स्कूल बंद किए गए हैं। कर्नाटक में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। जानें कहां का कैसा रहने वाला है मौसम।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली का मौसम सामान्य चल रहा है। रात को और सुबह हल्की ठंड महसूस होने लगी है। हालांकि, दोपहर में गर्मी का एहसास होता है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में जल्द ही ठंड का मौसम दस्तक देने वाला है।

एमपी में कैसा है मौसम?

एमपी में बीते दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही लोगों को हल्की ठंड का भी एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 15 अक्टूबर को भी मौसम खराब रह सकता है। इससे मौसम में जल्दी ही बदलाव देखने मिलेगा।

 

यह भी पढ़े -राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट फिर जारी, यूपी दिल्ली समेत कई जिलों में ठंड ने दे दी है दस्तक, जानें इन राज्यों के मौसम के हाल

बंगाल के मौसम के क्या हैं हाल?

मौसम विभाग के मुताबिक, मुंबई केंद्र के आसपास की कुछ जगहों पर आज की शाम या रात में तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश संभावित है। मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के मुताबिक, मुंबई की अलग-अलग जगहों पर बारिश के चाथ चमक और गरज संभावित है। साथ ही मौसम विभाग ने मंगलवार को येलो अलर्ट जारी किया है।

 

यह भी पढ़े -तापमान में आने लगा है बदलाव, बिहार से लेकर दिल्ली तक हल्की ठंड की संभावना, जानें मौसम विभाग का अपडेट

चेन्नई और तमिलनाडु का मौसम

चेन्नई में भारी बारिश का दौर जारी है। कई इलाकों के लोग जलभराव से परेशान हैं साथ ही आने जाने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए चेन्नई में भारी बारिश के चलते स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं। इसके अलावा मछुआरों को चेतावनी भी दी गई है। वहीं बात करें तमिलनाडु की तो यहां पर मौसम विभाग के मुताबिक, 15 से 18 अक्टूबर के बीच तमिलनाडु के उत्तरीय जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। 

यह भी पढ़े -सिर्फ बाबा ही नहीं बेटा भी था निशाने पर? दोनों को मारने की थी प्लानिंग, कई महीनों तक दोनों की एक्टिविटी को किया गया नोट

Tags:    

Similar News