सोरेन की बदली सियासत: बीजेपी नेता ने बताया कब ऑफिश्यली पार्टी में शामिल होंगे चंपई सोरेन, शाह से मुलाकात के बाद बदली सियासी चाल!

  • चंपई सोरेन ने की बीजेपी में शामिल होने की पुष्टि
  • पहले सोचा संन्यास ले लूं- चंपई सोरेन
  • एक दिन पहले की थी अमित शाह से मुलाकात

Bhaskar Hindi
Update: 2024-08-27 09:07 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ला। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन कुछ ही दिनों में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। पूर्व सीएम ने अपनी ज्वाइनिंग की पुष्टि की है। उन्होंने कहा- ये मेरा नया अध्याय है। पहले सोचा संन्यास ले लूं फिर जनता की मांग पर राजनीति में रुकने का फैसला लिया। मंथन के बाद सोचा कि पीएम मोदी के साथ जाना चाहिए। मैं बीजेपी में शामिल होने जा रहा हूं। आपको बता दें कि, सोमवार को चंपई सोरेन ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात भी की थी। इसी मुलाकात की तस्वीर असम के हिमंत बिस्व सरमा ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर की थी।

पूर्व CM रह चुके हैं चंपई सोरेन

चंपई सोरेन संरक्षक शिबू सोरेन के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी में सबसे वरिष्ठ आदिवारी नेता थे। उन्हें कोल्हान टाइगर के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल, हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री पद खाली हो गया था, तब उनकी कैबिटेन सहयोगी जोबा माझी की जगह चंपई सोरेन को सीएम का पद मिला था। इससे इस बात का अंदाजा लगया जा सकता है कि चंपई सोरेन का पार्टी में क्या पद था। हालांकि, हेमंत सोरेन ने जेल से लौटने के बाद 4 जुलाई को सीएम पद की दोबारा शपथ ग्रहण की। इसके बाद चंपाई सोरेन का झारखंड कैबिनेट में नए शिक्षा मंत्री के रूप में चुना गया। लेकिन इस चीज से वह ज्यादा खुश नहीं थे। बता दें, कुछ समय पहले ही उन्होंने पार्टी छोड़ने की घोषणा सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की।

चंपई सोरेन की अमित शाह से मुलाकात

झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह से मिले। असम के सीएम हिमंत बिस्व ने सोशल मीडियो प्लेटफॉर्म एक्स पर इससे जुड़ी फोटो शेयर कर लिखा- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हमारे देश के प्रतिष्ठित आदिवासी नेता, चंपई सोरेन जी ने कुछ समय पहले माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी से मुलाकात की। वह आधिकारिक तौर पर 30 अगस्त को रांची में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे।

Tags:    

Similar News