मौसम अपडेट: बिहार में बाढ़ ने लिया भयानक रूप, बकुची पावर प्लांट में घुस गया पानी, जानें और राज्यों के मौसम के हाल

  • बिहार में बाढ़ से लोग परेशान
  • यूपी के कई जिलों में बारिश की चेतावनी
  • पूर्वोत्तर राज्यों में कई दिनों तक बारिश की संभावना

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-30 06:11 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार में नदियों ने भयानक रूप धारण कर लिया है जो बिहार वासियों के लिए मुसीबत बनी हुई है। नदियों के बढ़ जाने से बिहार वासियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सूबे के कई जिलों में भयानक माहौल बना हुआ है। सामने खबर आई है कि मुजफ्फरपुर के कटरा में स्थित बकुची पावर प्लांट में पानी घुसा चुका है। जिसका मुख्य कारण नदियों का तटबंध टूटना है। वहीं और राज्यों की बात करें तो दिल्ली-एनसीआर में मौसम फिर से सामान्य हो गया है। साथ ही आज से दिल्ली में तापमान बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ राज्यों में फिर से सक्रीय हो रहा है। जिससे सोमवार को कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है। जिसमें उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और झारखंड शामिल हैं।

कैसे हैं बिहार के मौसम के हाल?

पिछले कुछ दिनों से बिहार में लगातार बारिश हो रही है। जिसके चलते गंडक, कोसी बागमती, बूढ़ी गंडक, कमला बलान, महानंदा और गंगा नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी हो गई है। बिहार सरकार ने नदियों के पास वाले इलाकों में चेतावनी जारी की है। बता दें वाल्मीकिनगर और बीरपुर बैराज से पानी छोड़ा गया था जिसके बाद नदियों ने भी रौद्र रूप धारण कर लिया था। मौसम विभाग ने जिला प्रशासन को अलर्ट रहने कहा है। साथ ही पूर्वानुमान को मद्देनजर रखते हुए ध्यानपूर्वक कदम उठाने पड़ेंगे।

 

यह भी पढ़े -महाराष्ट्र- MP में मानसून का कहर जारी, दिल्ली में हो सकती है बूंदाबांदी, बिहार, हरियाणा से लेकर जम्मू-कश्मीर तक IMD का अलर्ट

दिल्ली मौसम अपडेट

दिल्ली में सोमवार को तापमान में बढ़ोतरी होगी। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दोपहर के समय तेज धूप खिली रहेगी साथ ही अक्टूबर के शुरूआती 4 दिन आसमान साफ रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश मौसम अपडेट

उत्तर प्रदेश में इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। जिसके चलते नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी आ गई है। राहत विभाग ने चेतावनी देते हुए जानकारी दी है कि कई जिलों की नदियां काफी ऊपर बह रही हैं जो खतरे के निशान के ऊपर है। जिसमें सिद्धार्थ नगर, बदायूं, बलिया, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, गोंडा और कुशीनगर के साथ कई और जिले भी शामिल हैं।

 यह भी पढ़े -बुरहानपुर के बसाली गांव को पर्यटन स्थल के रूप में किया जा रहा विकसित

महाराष्ट्र का कैसा रहने वाला है मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर राज्यों के कई जिलों में अगले सात दिनों तक बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने आज की जानकारी देते हुए बताया कि, आज कुछ राज्यों में हल्की बारिश की संभावना है। जिसमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश शामिल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में मानसून अलविदा ले सकता है। 

यह भी पढ़े -प्रदेश में तीन हजार डॉक्टरों सहित होगी 30 हजार चिकित्सा कर्मियों की भर्ती- उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल

Tags:    

Similar News