Bhavika Mangalanandan UN Speech: कौन हैं भाविका मंगलनंदन जिसकी स्पीच से भड़के पाक एक्सपर्ट कमर चीमा? 26/11 और 1971 पर पाकिस्तान को घेरा

  • भाविका मंगलनंदन की स्पीच पर भड़के पाक एक्सपर्ट
  • 'विदेश मंत्रालय को शांत नहीं रहना चाहिए था'-पाक एक्सपर्ट
  • कौन हैं भाविका मंगलनंदन?

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-30 09:24 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली में इंडियन डिप्लोमेट भाविका मंगलनंदन ने पाकिस्तान को जमकर तीखे जवाब दिए हैं। जिसको लेकर पाकिस्तानी एक्सपर्ट कमर चीमा ने अपने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और विदेश मंत्रालय पर काफी नाराजगी जताई है। नाराजगी जताते हुए कहा कि, उन्होंने भारत के आरोपों का जवाब क्यों नहीं दिया। भाविका ने कठोर लहजे में पाकिस्तानी सरकार को 26/11 अटैक, ओसामा बिन लादेन और 1971 की लड़ाई को लेकर काफी सुनाया है। जिसके बाद पाकिस्तान ने भी इसका कोई जवाब नहीं दिया है।

पाक एक्सपर्ट कमर चीमा ने क्या कहा?

कमर चीमा ने कहा है कि, भारत की इन टिप्पणियों का पाकिस्तान को जवाब देना चाहिए था। साथ ही उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल फोरम पर ऐसे आरोपों का जवाब देना अनिवार्य होता है। अगर ऐसा नहीं करेंगे तो इमेज अच्छी कैसे करेंगे। उन्होंने बताया कि यूएन में भारत के आरोपों के जवाब ना देने की दो ही वजह हो सकती हैं। जिसमें से एक होगी कि, पाक डिप्लोमेट का मानना था कि हमारे प्रधानमंत्री को जो कहना था उन्होंने कह दिया। दूसरी वजह हो सकती है कि, वो सोच रहे होंगे कि हम इन बातों पर प्रतिक्रिया ही नहीं देंगे, हम भारत को नजरअंदाज करते हैं।

कमर चीमा ने दिया सुझाव

कमर चीमा का कहना है कि, भारत ने बहुत जगह पर महिला डिप्लोमेट तैयार किए हुए हैं। जिसको वुमन एंपावरमेंट कहते हैं। इस तरह ही पाकिस्तान को भी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि, पहले एक पाकिस्तानी महिला थी जो विजुअली इंपेयर्ड थीं लेकिन उन्होंने कई बार इस पॉडियम से भारत को करारा जवाब दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की स्पोक्सपर्सन भी एक महिला है। लेकिन जहां पर ग्लोबल ऑडियंस हैं वहां पर औरतों के साथ युवा लड़के और लड़कियों को आगे करना चाहिए।

कौन हैं इंडियन डिप्लोमेट भाविका मंगलनंदन?

भाविका मंगलनंदन एक इंडियन डिप्लोमेट हैं। वह संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि भी हैं। वे साल 2015 की आईएफएस ऑफिसर भी हैं। साथ ही उन्होंने विदेश मंत्रालय में अवर सचिव की जगह पर भी काम किया है। अभी वे संयुक्त राष्ट्र में भारत के पर्मानेंट मिशन में आतंकवाद-रोधी और साइबर प्रोटेक्शन, प्रथम समिति में भारत की पहली सचिव के तौर पर भी काम करती हैं।

इनकी एजुकेशन की बात करें तो लिंक्डइन बायो के मुताबिक, इन्होंने साल 2011 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), दिल्ली से एनर्जी स्टडीज में मास्टर डिग्री हासिल की थी। इसके बाद जून 2011 से अक्टूबर 2012 तक श्नाइडर इलेक्ट्रिक में सीनियर इंजीनियर मार्केटिंग के तौर पर भी काम किया था। इसके अलावा उन्होंने साल 2007 से 2009 तक टीसीएस में भी असिस्टेंट सिस्टम इंजीनियर के तौर पर काम किया था। 

Tags:    

Similar News