विदेश दौरा: भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज मलावी पहुंचीं

  • राष्ट्रपति मुर्मु 17 से 19 अक्टूबर तक मलावी के दौरे पर रहेंगी
  • मलावी के नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय बैठकें
  • नौआकचॉट में राष्ट्रपति मोहम्मद औलद ग़ज़ौनी से हुई मुलाकात

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-17 09:10 GMT

डिजिटल डेस्क, मलावी। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने विदेश दौरे के दौरान आज मलावी पहुंचीं। राष्ट्रपति मुर्मु 17 से 19 अक्टूबर तक मलावी के दौरे पर रहेंगी। इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मुर्मु मलावी के नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगी।

आपको बता दें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अफ्रीका के तीन देशों की यात्रा पर है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नौआकचॉट में राष्ट्रपति भवन में मॉरिटानिया के राष्ट्रपति मोहम्मद औलद ग़ज़ौनी से मुलाकात की और बातचीत की। दोनों नेताओं ने संबंधों को और मज़बूत बनाने के तरीकों पर चर्चा की। इस अवसर पर राजनयिकों के प्रशिक्षण, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, वीज़ा छूट और विदेश कार्यालय परामर्श के क्षेत्रों में चार सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किए गए और उनका आदान-प्रदान किया गया। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कल नौआकचोट में आयोजित एक स्वागत समारोह में छोटे लेकिन जीवंत भारतीय समुदाय द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। राष्ट्रपति ने मॉरिटानिया के सामाजिक-आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए भारतीय समुदाय की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनका कौशल, विशेषज्ञता और अनुभव भारत की प्रगति के लिए भी महत्वपूर्ण है।

Tags:    

Similar News