मौसम अपडेट: यूपी से पूर्वी राज्यों तक बारिश से हाल बेहाल, बाढ़ में डूबे कई गांव, जानें कैसे रहने वाले हैं मौसम के हाल

  • यूपी के साथ कई अन्य राज्यों में बारिश से लोग हैं परेशान
  • बाढ़ से फंसे लोगों को किया रेस्क्यू
  • बंगाल में डैम का पानी छोड़ने से बाढ़ से हाल बेहाल

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-20 08:01 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर के साथ-साथ यूपी और बिहार तक में बारिश से सड़कें बारिश से भीगी हुई हैं। कहीं मौसम अच्छा है तो कहीं मौसम के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर भारत के भी राज्य बारिश से परेशान हैं। जिसमें राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश के साथ-साथ कई अन्य राज्य शामिल हैं। मौसम विभाग ने आज बताया है कि यूपी, बिहार और दिल्ली के अलावा कई राज्यों में बारिश की संभावना है। साथ ही मौसम विभाग ने यूपी, बिहार और बंगाल में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

अब तक का सबसे कम तापमान इस बार

दिल्ली में कुछ दिनों से रुक रुककर बारिश हो रही है। जिसके चलते मौसम अच्छा रह रहा है। टेंपरेचर भी बिल्कुल नॉर्मल है। कई सालों बाद इस सितंबर सबसे कम टेंपरेचर दर्ज हुआ है। गुरुवार का न्यूनतम टेंपरेचर सामान्य से 4 डिग्री कम दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने पिछले कई सालों के टेंपरेचर रिकॉर्ड देखा तो गुरुवार का न्यूनतम तापमान 13 सितंबर को दर्ज किए गए 21.4 डिग्री सेल्सियस के पिछले रिकॉर्ड से भी कम था।

 

यह भी पढ़े -यूपी-बिहार में नहीं मिल रही बारिश से राहत, 10 लोगों की हुई मौत, बिहार में बाढ़ से लोग परेशान, पहाड़ी इलाकों में तूफान की संभावना, जानें कैसा रहेगा मौसम

बंगाल में क्या हैं मौसम के हाल

पश्चिम बंगाल में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश देखने मिल रही है। जिसके चलते जलस्तर में वृद्धि हो गई है और नदियों के आस पास के गांव में पानी भर गया है। दामोदर घाटी निगम के मुताबिक, मैथन डैम से करीब 40,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था जिसके चलते गांव में बाढ़ से लोग परेशान हैं।

 

यह भी पढ़े -दिन गुजरते गए लेकिन वर्षों बाद भी नसीब नहीं हुई पक्की सड़क

ओडिशा में क्या हैं मौसम के हाल

ओडिशा में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिसके चलते लोगों को बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। हजारों एकड़ में फैले खेतों में पानी भर गया है। साथ ही गांवों में भी पानी भर गया है। करीब 11632 लोगों को अपने घरों को छोड़कर दूसरी जगह जाना पड़ रहा है। हालांकि उन्हें सरकार की तरफ से खाना पानी की सुविधा उपलब्ध की जा रही है। 33 इलाके के 264 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बाढ़ की गंभीरता देखकर सीएम ने प्रभावित लोगों को तुरंत सहायता पहुंचाई है।

कैसा रहने वाला है दिल्ली का मौसम

आज दिल्ली में बादल छाए रहने की संभावना है। लेकिन बारिश होने की संभावना कम है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली वासियों को बारिश से राहत मिल सकती है। इस साल पिछले 14 सालों से कम तापमान दर्ज हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक इस साल दिल्ली में मानसून सीजन में अब तक सामान्य से 67 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। 

 यह भी पढ़े -फिर मौसम की गुगली, बारिश हुई छूमंतर- मध्यप्रदेश तक आकर खत्म हो गया सिस्टम

Tags:    

Similar News