मौसम अपडेट: यूपी-बिहार में नहीं मिल रही बारिश से राहत, 10 लोगों की हुई मौत, बिहार में बाढ़ से लोग परेशान, पहाड़ी इलाकों में तूफान की संभावना, जानें कैसा रहेगा मौसम

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-19 06:36 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तरी भारत के कई राज्यों में लोगों को बारिश से अब भी राहत नहीं मिली है। यूपी के साथ-साथ बिहार के भी कई जिलों में बारिश से लोगों का बुरा हाल है। वहीं बिहार में बाढ़ के चलते करीब 280 स्कूलों को बंद कर दिया गया है। कई स्कूलों के अंदर पानी चला गया है तो कई स्कूलों के आस-पास पानी भर गया है। वहीं बुधवार से स्कूल खुलने वाले थे लेकिन बारिश देखते हुए स्कूलों को बंद ही रखा गया है।

 पहाड़ों में ऐसा होगा हाल

पहाड़ी राज्यों के कई इलाकों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। हिमालय की चोटी बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश लगातार हो रही है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश और तूफान के चलते मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। जिसमें कांगड़ा, चंबा, कुल्लू व मंडी के साथ कई अन्य जिले भी शामिल हैं।

यूपी में कैसा है मौसम

उत्तर प्रदेश में स्थित कानपुर के आस पास के कई जिलों में पिछले 2-3 दिनों से बारिश हो रही है। कभी रुकती है तो कभी तेज बारिश होने लगती है। जिसके चलते कई क्च्चे घर और पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। साथ ही 10 लोगों की मौत भी हो गई है।

 

यह भी पढ़े -सतना नदी में डूबे युवक का तीसरे दिन भी नहीं चला पता

बिहार में ऐसा है मौसम

बिहार के कई जिलों में बारिश से हाल बेहाल हैं। वहीं ज्यादा बारिश के कारण नदियां भी उफान मार रही हैं। कई इलाकों में बाढ़ का पानी फैल गया है। जिसमें बक्सर, भोजपुर, बेगुसराय और सारण के साथ-साथ कई अन्य इलाके शामिल हैं। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलग-अलग इलाकों में करीब 300 स्कूलों को बंद कर दिया गया है। 

शिमला में जारी अलर्ट

मौसम विभाग की तरफ से चंबा, कांगड़ा, कुल्लू व मंडी जिले के साथ-साथ कई अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में आने वाले कुछ दिनों में बारिश थोड़ी थम सकती है। लेकिन हिमालय की चोटी पर बर्फबारी का सिलसिला जारी रह सकता है।

बंगाल में भी लोग परेशान

बंगाल के हुगली और पश्चिम मेदिनीपुर जिलों के कई इलाकों में पानी भर चुका है। जिस पर सीएम ममता बनर्जी ने कहा है कि दामोदर घाटी निगम की तरफ से मैथन और पंचेत बांधों से बिना किसी कंट्रोल के पानी छोड़ने के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसे हाल हो गए हैं।

 

यह भी पढ़े -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मध्यप्रदेश के दौरे पर आज करेंगी श्री महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन

Tags:    

Similar News