नई जिम्मेदारी: 1991 बैच के IAS मनीष कुमार होंगे अरुणाचल प्रदेश के नए मुख्य सचिव, वर्तमान मुख्य सचिव सी एस धर्मेंद्र का ट्रांसफर हुआ दिल्ली

  • आईएस मनीष कुमार होंगे अरुणाचल प्रदेश के नए मुख्य सचिव
  • वर्तमान मुख्य सचिव सी एस धर्मेंद्र का हुआ ट्रांसफर
  • अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने एक्स पर किया ट्वीट

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-06 13:49 GMT

डिजिटल डेस्क, ईटानगर। सीनियर आईएएस अधिकारी मनीष कुमार अब अरुणाचल प्रदेश के नए मुख्य सचिव होंगे। गृह मंत्रालय ने आधिकारिक तौर पर अधिसूचना जारी करके इसकी पुष्टि की। 

गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना 

गृह मंत्रालय ने 5 सितंबर को एक अधिसूचना जारी करके साल 1991 बैच के आईएएस अधिकारी गुप्ता को तत्काल प्रभाव से अरुणाचल प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाने की जानकारी साझा की। वह मुख्य सचिव सी एस धर्मेंद की जगह कार्यरत होंगे।

मुख्य सचिव सी एस धर्मेंद्र को दिल्ली स्थानांतरित कर दिया गया है। बता दें, दिल्ली प्रशासन में प्रधान सचिव (गृह) और अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत रह चुके हैं। धर्मेंद्र के दिल्ली स्थानांतरण पर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने बधाई दी हैं।

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने एक्स पर किया ट्वीट

इस संबंध में सीएम खांडू ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा, "अरुणाचल प्रदेश के मुख्य सचिव के पद से दिल्ली में नयी जिम्मेदारियों को संभालने के लिए धर्मेंद्र जी को मेरी शुभकामनाएं। अरुणाचल प्रदेश में उनके अद्वितीय कार्यकाल को राज्य की प्रगति के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता के लिए याद किया जाएगा।"

Tags:    

Similar News