नेता प्रतिपक्ष पर निशाना: राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख इनाम! केंद्रीय मंत्री के बाद शिवसेना विधायक संजय गायकवाड की विवादित टिप्पणी

  • अमेरिक दौरे पर राहुल गांधी के बयानों के बाद विपक्ष का पलटवार जारी
  • शिवसेना विधायक ने विपक्ष के नेता को घेरा
  • रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया आतंकवादी करार

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-16 08:41 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ने विवादित बयान दिया है। गायकवाड ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि जो भी इंसान राहुल गांधी की जीभ काटेगा उसे 11 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। दरअसल, हाल ही में विपक्ष के नेता अमेरिका के दौरे पर गए थे जहां उन्होंने कई सारे भडकाऊ टिप्पणियां की थीं। उनके इन्हीं बयानों के चलते कई नेताओं की नाराजगी साफ-साफ देखने को मिल रही है। मालूम हो कि, राहुल गांधी ने अमेरिका में भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा था जो कई नेताओं को पसंद नहीं आया। तभी से विपक्ष भी गांधी पर पलटवार कर रहा है।

राहुल गांधी को केंद्रीय मंत्री ने बताया आतंकवादी

भारतीय जनता पार्टी नेता और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने हाल ही में राहुल गांधी को आतंकवादी करार दिया था। उन्होंने कहा- राहुल गांधी भारतीय नहीं हैं, उन्होंने अपना ज्यादातर समय बाहर बिताया है। उन्हें अपने देश से ज्यादा प्यार नहीं है, क्योंकि वह विदेश जाकर हर बात को गलत तरीके से कहते हैं। जो लोग मोस्ट वांटेड हैं, अलगाववादी हैं, बम, बंदूक और गोले बनाने में माहिर हैं, उन्होंने राहुल गांधी के बयानों की सराहना की है।

देश के दुश्मन राहुल के समर्थक- बिट्टू

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा- देश के दुश्मन जो विमान, ट्रेन, सड़क उड़ाने की कोशिश करते हैं, वह राहुल गांधी के समर्थन में हैं। अगर नंबर एक आतंकवादी और देश के सबसे बड़े दुश्मन को पकड़ने के लिए कोई पुरस्कार होना चाहिए, तो वह राहुल गांधी को पकड़ने के लिए मिलना चाहिए।

Tags:    

Similar News