उपचुनाव 2024: उत्तरप्रदेश में कांग्रेस का बड़ा ऐलान, उम्मीदवारों को लेकर उपचुनाव से दूरी बनाएंगी पार्टी, इंडिया को जिताने में करेगी मदद

  • उत्तर प्रदेश में 10 में से 9 सीटों पर उपचुनाव
  • आज का समय अपने संगठन या पार्टी को बचाने का नहीं
  • इंडिया की जीत सुनिश्चित करने की दिशा में काम करेगी कांग्रेस

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-24 14:06 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश में हो रहे उपचुनावों को लेकर कांग्रेस ने बड़ा ऐलान किया है। कांग्रेस ने विधानसभा उपचुनावों में कोई भी उम्मीदवार ना उतारने का ऐलान किया है। कांग्रेस ने इसके पीछे की मुख्य वजह बीजेपी को हराना बताया है। कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी को हराने के लिए वह इंडिया की जीत सुनिश्चित करने की दिशा में काम करेगी।

 उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने आज गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में एक मीडिया सम्मेलन में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी ने विधानसभा उपचुनाव में किसी भी सीट पर उम्मीदवार ना उतारने का फैसला लिया है। 

आपको बता दें उत्तर प्रदेश में 10 में से 9 सीटों पर उपचुनाव हैं। कांग्रेस का कहना है कि आज का समय अपने संगठन या पार्टी को बचाने का नहीं है, ये समय संविधान और भाईचारे की रक्षा करने का है। इसी को देखते हुए कांग्रेस आलाकमान ने ये बड़ा फैसला लिया है। कांग्रेस इंडिया ग्रुप में शामिल समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों की जीत के लिए प्रयासरत रहेंगी।

Tags:    

Similar News