कोलकाता कांड: SC की डेडलाइन के बावजूद RG कर के डॉक्टर निकालेंगे मार्च! कोर्ट ने दिया आज शाम 5 बजे तक हड़ताल खत्म करने का निर्देश

  • खत्म नहीं हुई डॉक्टरों की हड़ताल
  • स्वास्थ्य सचिव और DHE के इस्तीफे की मांग
  • आज दोपहर निकलेगा मार्च

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-10 03:21 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बावजूद आरजी कर कॉलेज एंड हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म करने से मना कर दिया है। कोर्ट की बात ना मानते हुए डॉक्टर ने कल शाम यह एलान किया कि उनकी हड़ताल बरकरार रहेगी। जानकारी के मुताबिक, डॉक्टरों ने मंगलवार दोपहर को साल्ट लेक स्थित स्वास्थ्य विभाग के हेडक्वार्टर 'स्वास्थ्य भवन' की तरफ एक रैली निकालने की प्लानिंग की है। दरअसल, सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने लेडी डॉक्टरो रेप-मर्डर मामले में सुनवाई के दौरान डॉक्टरों से हड़ताल समाप्त करने के लिए कहा था। साथ ही, आज शाम 5:00 बजे तक अपने-अपने कम पर लौट जाने की डेडलाइन भी दी थी। हालांकी डॉक्टरों ने इसे मानने से इनकार कर दिया है।

यह भी पढ़े -'सिर्फ निशान लगा देने से भारतीय इलाके में अतिक्रमण नहीं होगा', चीनी सेना के अरुणाचल प्रदेश में घुसपैठ करने की खबरों पर बोले केंद्रीय मंत्री रिजिजू

मृतक को न्याय नहीं मिला- प्रदर्शनकारी

आपको बता दें कि, डॉक्टरों का मानना है कि फिलहाल पीड़िता को न्याय नहीं मिला है। वह लगातार डायरेक्टर ऑफ हेल्थ एजुकेशन (डीएचई) और स्वास्थ्य सचिव के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, डॉकटर्स आज शाम Salt Lake स्थित स्वास्थ्य भवन की तरफ मार्च निकालने का प्लान तैयार कर रहे हैं।

न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, एक डॉक्टर ने कहा- हमारी मांगें पूरी नहीं हुई हैं और पीड़िता को न्याय नहीं मिला है। हम अपनी हड़ताल बंद नहीं करेंगे और ना ही काम पर वापस लौटेंगे। हम चाहते हैं कि स्वास्थ्य सचिव और DHE इस्तीफा दें। कल दोपहर कोहम स्वास्थ्य भवन के लिए रैली निकालेंगे।

यह भी पढ़े -भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट सीरीज पर मंडरा रहा खतरा, सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे रद्द करने की मांग, जाने क्या है माजरा  

आज शाम 5 बजे तक हड़ताल खत्म करें- SC 

मालूम हो कि, चीफ जर्टिस डी वार्ड चंद्रचूड, न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की बेंच ने सोमवार को लेडी डॉक्टर रेप-हत्या केस पर सुनवाई की। सुप्रीम कोर्ट ने आरजी कर के डॉक्टरों को हड़ताल खत्म करने और आज शाम 5 बजे तक काम पर लौटने के निर्देश दिए। साथ ही, कोर्ट का कहना है कि डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। बता दें, पीड़िता के न्याय की मांग कर रहे जूनियर डॉक्टर लगभग एक महीने से काम पर नहीं गए हैं।

Tags:    

Similar News