महालक्ष्मी मर्डर केस: बुरी मौत मरा महिला के 59 टुकड़े करने वाला हैवान, फांसी लगाकर की आत्महत्या! पेड़ से लटकी मिली लाश

  • मारा गया महालक्ष्मी के साथ हैवानियत करने वाला!
  • उड़ीसा में अपने गांव में की फांसी लगाकर आत्महत्या
  • गिरफ्तारी के डर से उठाया कदम

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-25 19:18 GMT

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। बीते दिनों बेंगलुरु दिल्ली के श्रद्धा वाल्कर मर्डर जैसा हत्याकांड सामने आया था। जहां एक 29 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या कर उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर फ्रीज में रख दिये थे। इस मामले में मुख्य आरोपी ने बुधवार को ओडिशा में फांसी लगा ली है। जानकारी के मुताबिक इसका नाम मुक्तिराजन प्रताप रे था जो कि ओडिशा के भद्रक जिले भुईनपुर गांव का रहने वाला था। वह गांव में ही 25 सिंतबर की सुबह मृत पाया गया।

बेंगलुरु पुलिस ने महिला की हत्या के आरोपियों को पकड़ने के लिए स्पेशल टीमें बनाई थीं और उन्होंने मुक्तिराजन प्रताप रे को मुख्य संदिग्ध माना था। अब बेंगलुरु के डीसीपी (सेंट्रल) शेखर एच. टेक्कन्नावर ने प्रताप रे के बारे में बताया कि उसने आत्महत्या कर ली है।

पुलिस के मुताबिक रे ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने बताया कि उन्हें एक युवक के फांसी लगाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद जांच में मृतक की पहचान रे के रूप में हुई। शुरुआती जांच पुलिस ये मान रही है कि मुक्तिराजन ने गिरफ्तारी से बचने के लिए आत्महत्या की।

बता दें कि 21 सितंबर को बेंगलुरु के व्यालिकावल थाना अंतर्गत मुनेश्वरनगर एक महिला के शव के टुकड़े उनके घर के फ्रिज में रखे पाए गए थे। पुलिस ने बताया कि महिला नेपाली मूल की थी। उसका नाम महालक्ष्मी था। वह मुनेश्वरनगर इलाके में घर की पहले फ्लोर पर रहती थी। पुलिस के मुताबिक महिला की शादी हो चुकी थी। वह निजी कारणों के चलते अपने पति हुकुम सिंह राणा से अलग किराये के मकान में रह रही थी। उसके बच्चे भी हैं जो पति के साथ नेलमंगला में रहते हैं। इस सनसनीखेज घटना का खुलासा उस समय हुआ जब महिला की मां और मायके पक्ष के अन्य लोग उससे मिलने उसके घर आए। उन्हें महिला का फोन बंद बता रहा था, जिसके बाद उन्हें संदेह हुआ।

पुलिस कमिश्नर सतीश कुमार ने मीडिया को घटना की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि घटना मुनेश्वरनगर इलाके में स्थित घर की पहली मंजिल पर हुई। उन्होंने आशंका जताई की हत्या को हुए 10-15 दिन बीत चुके हैं।

बदबू रोकने के लिए किया था केमिकल का छिड़काव

पुलिस ने अपनी जांच में पाया था कि महिला की हत्या को हुए 10-15 दिन बीत चुके हैं। हत्यारे ने उसको मारने के बाद उसके शव के कई सारे टुकड़े किए और उन्हें फ्रिज में रख दिया। टुकड़ों से बदबू न आए इसके लिए उन पर केमिकल का छिड़काव भी किया था। महिला को मारने के बाद आरोपी घर में बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया।

Tags:    

Similar News