सतना: पूर्व जनपद उपाध्यक्ष के खिलाफ अपराध दर्ज

  • मकान में तोडफ़ोड़ और महिलाओं से गाली-गलौज का आरोप
  • व्यक्ति के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया
  • मौके का फायदा उठाकर घटना को अंजाम दिया

Bhaskar Hindi
Update: 2024-01-10 07:59 GMT

डिजिटल डेस्क,सतना। कोलगवां थाना अंतर्गत बिरला रोड पर निर्माणाधीन मकान में तोडफ़ोड़ और महिलाओं से गाली-गलौज पर एक व्यक्ति के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस ने बताया कि ऊषा त्रिपाठी 66 वर्ष, निवासी छवि निकेतन कोलगवां का नया घर वर्तमान आवास से कुछ दूरी पर बन रहा है। यहां मंगलवार की शाम को तकरीबन 5 बजे उनके देवर और रामपुर बाघेलान के पूर्व जनपद उपाध्यक्ष बालेश त्रिपाठी ने तोडफ़ोड़ कर दरवाजे पर लगी सीमेंट की पट्टिका को क्षतिग्रस्त कर दिया।

यह भी पढ़े -शासकीय कार्य में बाधा पर महिला के खिलाफ अपराध दर्ज

यह बात पता चलते ही जब ऊषा त्रिपाठी ने अपनी बहू प्रीति त्रिपाठी के साथ मौके पर पहुंचकर विरोध किया तो आरोपी के द्वारा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायतकर्ता के मुताबिक उनके पति रमेशचन्द्र त्रिपाठी कैंसर से पीडि़त हैं, जिनका इलाज कराने के लिए पुत्र विपिन त्रिपाठी उर्फ छवि एक दिन पहले ही मुंबई ले गए हैं। इसी मौके का फायदा उठाकर घटना को अंजाम दिया गया। यह शिकायत मिलने पर आईपीसी की धारा 294, 427 और 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

Tags:    

Similar News