राजनीति: सातारा के सांसद उदयनराजे भोसले ने दिए रिटायरमेंट के संकेत

कहा, अब चुनाव में प्रचारक के रूप में काम करना पसंद करेंगे; शरद पवार को भी दी सलाह

Bhaskar Hindi
Update: 2023-10-14 13:31 GMT

डिजिटल डेस्क, पुणे। हमेशा चर्चा में रहे सातारा के राजा और भाजपा के राज्यसभा सांसद उदयनराजे भोसले ने सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने के संकेत दिए हैं। सातारा में शनिवार को मीडिया प्रतिनिधियों के साथ की गई बातचीत में उन्होंने कहा, चुनाव को लेकर मेरी साडी इच्छाएं अब पूरी हो चुकी है। अब कहीं ठहर जाना ही ठीक है। उदयनराजे भोसले ने बताया कि मेरी व्यक्तिगत राय है कि सरकारी सेवा के साथ-साथ राजनीति में भी सेवानिवृत्ति की आयु तय होनी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि वह चुनाव के बजाय उम्मीदवार के प्रचारक के रूप में काम करना पसंद करेंगे।

सक्रिय राजीनीति से रिटायरमेंट लेने के संकेत देते हुए सांसद उदयनराजे भोसले ने राष्ट्रवादी कांग्रेस के संस्थापक अध्यक्ष शरद पवार को लेकर भी बयान दिया। पवार को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि, शरद पवार मुख्यमंत्री, रक्षा मंत्री, कृषि मंत्री जैसे कई पदों पर रह चुके हैं। अब उन्हें मार्गदर्शक की भूमिका निभानी चाहिए। यह कहकर भोसले ने पवार को भी राजनीती में ठहर जाने की सलाह दी है। मराठा आरक्षण की लड़ाई को लेकर मनोज जारांगे-पाटील की अंतरवाली की सभा में जाएंगे? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि मराठा समुदाय के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को आरक्षण मिलना चाहिए, जातिवार जनगणना हो जाए तो सब समझ आ जाएगा। उसके बाद आर्थिक आधार पर आरक्षण देने पर विचार किया जाना चाहिए। जारांगे-पाटिल की सभा के बाद तय करेंगे कि क्या करना है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूर्व सभापति सुनील काटकर, पूर्व उपसभापति मनोज शेंडे मौजूद रहे।

सांसद उदयनराजे भोसले ने शिवेंद्रसिंहराज की आलोचना पर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराते हुए कहा कि ईडी को उन लोगों के मामलों की जांच करनी चाहिए जो नगर पालिका में वर्तमान और पहले के समय में सत्ता में थे। वे भ्रम पैदा करने के लिए सातारा विकास आघाड़ी पर भ्रष्टाचार के बेबुनियाद आरोप लगाते हैं। हम उनके आरोपों को गंभीरता से नहीं लेते। उदयनराजे ने कहा, ''जो लोग हम पर आरोप लगाते हैं, वे काफी विद्वान होंगे। लोगों में भ्रम पैदा कर हमारे फ्रंट पर बेबुनियाद आरोप लगाये गये हैं। मूलतः सातारा विकास अघाड़ी की स्थापना लोगों की मांग के आधार पर की गई थी। उस समय नगर निगम का टैक्स देने वालों को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही थीं। हर जगह आपकी एकछत्र सत्ता थी। उस समय लोगों के बारे में क्यों नहीं सोचा? इसके लिए उनका अहंकार और इच्छाशक्ति कम हो गई। हर चीज़ पर ढोंग किया जा सकता है; लेकिन पैसों का ढोंग नहीं किया सकता। हम तीन साल में सीमा वृद्धि के लिए 124 करोड़ रुपये का फंड लाये हैं। नगर पालिका आकर संचित व्यय बही देखें। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि सातारा विकास आघाडी लोगों के भरोसे के लायक बनना अपना कर्तव्य मानती हैं।

Tags:    

Similar News