महाराष्ट्र: 12वीं की बोर्ड परीक्षा में लड़कियों ने मारी बाजी, राज्य का परिणाम 93.37 प्रतिशत

  • 97.51 प्रतिशत सफलता के साथ इस बार भी कोंकण विभाग अव्वल
  • मायनगरी मुंबई का सबसे के 91.95 विद्यार्थी ही उत्तीर्ण

Bhaskar Hindi
Update: 2024-05-21 12:24 GMT

डिजिटल डेस्क, पुणे. महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से फरवरी- मार्च (2024) में ली गई बारहवीं कक्षा के परीक्षा के परिणाम मंगलवार (21 मई) को घोषित कर दिए गए। इसबार राज्य का नतीजा 93.37 फीसदी रहा। हर साल की तरह इस वर्ष भी लड़कों को पछाड़ते हुए लड़कियों ने बाजी मारी। राज्य में जहां 95.44 प्रतिशत लड़कियां उत्तीर्ण हुईं वहीं लड़कों का परिणाम 91.60 प्रतिशत रहा। हर साल की तरह इस साल भी कोंकण विभाग (97.51 फीसदी) सभी विभागों में अव्वल रहा, जबकि सबसे कम मुंबई विभाग (91.95 फीसदी) का रिजल्ट रहा।

इसबार परीक्षा में 14 लाख 23 हजार 970 विद्यार्थी बैठे थे

राज्य बोर्ड के अध्यक्ष शरद गोसावी ने मंगलवार 21 मई को प्रेस वार्ता में 12वीं के रिजल्ट की घोषणा की। इस अवसर पर बोर्ड सचिव अनुराधा ओक, माणिक बांगर उपस्थित थे। राज्य बोर्ड की ओर से बारहवीं की परीक्षा 21 फरवरी से 23 मार्च के दौरान ली गई थी। इसबार इस परीक्षा में 14 लाख 23 हजार 970 विद्यार्थी बैठे थे, जिसमें से 13 लाख 29 हजार 684 विद्यार्थी पास हुए हैं। बारहवीं कक्षा के नियमित छात्रों का कुल परिणाम 93.37 फीसदी रहा। इसमें लड़कियों का परिणाम 95.44 प्रतिशत और लड़कों का परिणाम 91.60 प्रतिशत रहा।

पिछले वर्ष की तुलना में रिजल्ट में 2 फीसदी की वृद्धि

बात अगर पिछले साल की करें तो उसकी तुलना में इसबार नतीजों में 2 फीसदी की वृद्धि हुई है। फरवरी-मार्च 2023 में बारहवीं के का रिजल्ट 91.25 फीसदी था, जबकि मार्च-अप्रैल 2022 में रिजल्ट 94 फीसदी था।

विभागवार परिणाम 

पुणे - 94.44

नागपुर - 92.12

छत्रपति संभाजी नगर - 94.08

मुंबई - 91.95

कोल्हापुर - 94.24

अमरावती - 93.00

नासिक - 94.71

लातूर - 92.36

कोंकण - 97.51





Tags:    

Similar News