हादसा: केकड़ा पकड़ने के गए सगे भाई करंट की चपेट में आए

  • केकड़े पकड़ने के लिए गए सगे भाइयों को लगा करंट
  • बिजली तार लटकाने वाले छह संदिग्धों को हिरासत में लिया

Bhaskar Hindi
Update: 2023-11-13 14:43 GMT

डिजिटल डेस्क, पुणे। केकड़े पकड़ने के लिए गए सगे भाइयों की सूअर के शिकार के लिए लगाए बिजली तारों की चपेट में आ गए। बुधवार रात कोल्हापुर के पन्हाला स्थित राक्षी में हुए हादसे का खुलासा सोमवार सुबह हुआ। स्थानीय अपराध जांच शाखा और पन्हाला पुलिस ने बिजली तार लटकाने वाले छह संदिग्धों को हिरासत में लिया है। साथ ही दोनों की तलाश शुरु कर दी। दोनो के नाम जोतिराम सदाशिव कुंभार (उम्र 64) और नाइकू सदाशिव कुंभार (उम्र 60, निवासी दघे) हैं।

पन्हाला पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, ज्योतिराम और नायकू बुधवार शाम केकड़े पकड़ने के लिए बांध क्षेत्र में गए थे। देर रात तक वे वापस नहीं लौटे। अगले दिन उनके बेटों ने नदी के किनारे खोजना शुरू किया। ड्रोन से तलाशी के बाद भी कुंभार बंधुओं का कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने पन्हाला थाने में दोनों के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि गांव के कुछ लोगों ने बांध के इलाके में सूअरों के शिकार के लिए बिजली के तार लगा रखे हैं।

पूछताछ करने पर पता चला शिकार के लिए तार लगाने वालों ने घबराकर कुम्हार भाइयों के शवों को पास के जंगल में फेंक दिया था। पुलिस ने छह संदिग्धों को हिरासत में लिया है। शवों की तलाश जारी है। इस घटना से पन्हाला इलाके में सनसनी फैल गई है।

Tags:    

Similar News