नवनियुक्त जिला अध्यक्ष: अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा मंच के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का किया गया स्वागत

  • शहर के स्थानीय होटल में नवनियुक्त अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा मंच
  • अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा मंच के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का किया गया स्वागत

Bhaskar Hindi
Update: 2024-08-05 08:30 GMT

डिजिटल डेस्क, पन्ना। शहर के स्थानीय होटल में नवनियुक्त अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा मंच के जिला अध्यक्ष निरंजन जडिया का कार्यक्रम आयोजित कर स्वागत किया गया। इस दौरान अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा मंच के प्रदेश व जिला स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सर्व प्रथम अतिथियों का परिचय हुआ उसके बाद मंच पर उपस्थित अतिथिगण सेवानिवृत्त सीएमएअचों डॉ. डी.पी. जडिया, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रश्मि त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष अमृता खरे का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। इसके उपरांत नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का सभी पदाधिकारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष निरंजन जडिया ने कहा कि आप सभी ने जो मुझे इतना सम्मान दिया है उसके लिए मै धन्यवाद ज्ञापित रहता हॅू और आप सभी के सहयोग से संगठन को नई ऊचाईयों तक पहुंचाने का प्रयास करूंगा। इस दौरान प्रवक्ता डॉ. डी.सी. श्रीवास्तव ने भी संगठन के बारे मे विस्तार से उद्बोधन दिया। जिसका उपस्थित पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम का मंच संचालन वर्षा सिंह ने किया। 

यह भी पढ़े -एफएलएन तथा राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण के संबध में आयोजित हुई बैठक, जिला पंचायत के सीईओ द्वारा की गई समीक्षा दिए गए निर्देश

Tags:    

Similar News