पन्ना: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री आज आयेंगे पन्ना

  • कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री आज आयेंगे पन्ना
  • खजुराहो लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी श्रीमती मीरा दीप नारायण यादव का नामांकन दाखिल करवाएंगे

Bhaskar Hindi
Update: 2024-04-04 07:43 GMT

डिजिटल डेस्क, पन्ना। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह व राज्य सभा सदस्य विवेक तन्खा हेलीकॉप्टर के द्वारा आज 4 अप्रैल को पन्ना आएंगे यह सभी नेता इंडिया गठबंधन के द्वारा समाजवादी पार्टी को मिली खजुराहो लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी श्रीमती मीरा दीप नारायण यादव का नामांकन दाखिल करवाएंगे। उक्त सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवजीत सिंह भैया राजा ने बतलाया की दोपहर 2 बजे हेलीकॉप्टर से चलकर 2:30 बजे पन्ना आएंगे जहां पर इंद्रपुरी कॉलोनी स्थित मैरिज गार्डन में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके उपरांत 4 बजे यहां से रवाना हो जाएंगे। श्री सिंह ने जिले के समस्त कांग्रेस जनों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आग्रह किया है। 

यह भी पढ़े -मातृ एवं शिशु मृत्यु रोकने समीक्षा बैठक आयोजित

Tags:    

Similar News