वुशू गेम्स के नेशनल रेफरी बनें पन्ना के इरफान

Bhaskar Hindi
Update: 2023-07-24 05:45 GMT

डिजिटल डेस्क, पन्ना। जिले के मार्शल आर्ट प्रशिक्षक इरफान उल्ला खान को भारतीय वुशु संघ द्वारा रांची में 17 जुलाई से 23 जुलाई 2023 तक आयोजित होने वाली वुशू नेशनल जजिंग ट्रेनिंग सेमिनार में नेशनल रेफरी घोषित किया गया। यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर वह बी ग्रेड जज बन गए। अब राष्ट्रीय व अंर्तराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जज की भूमिका निभायेंगे। मध्यप्रदेश वुशू संघ अध्यक्ष एन.के. त्रिपाठी आईपीएस, सचिव श्रीमति सारिका गुप्ता की अगुवाई में मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिले से प्रशिक्षकों का दल रांची के लिए रवाना किया गया। जिसमें पन्ना से इरफान खान भी शामिल होकर बी ग्रेड प्रमाण पत्र एवं लाइसेंस प्राप्त किया। पन्ना खेल प्रशिक्षक इरफान खान को पन्ना पहुंचने पर खेल प्रेमियों सहित गणमान्य लोगों ने बधाई दीं। 

Tags:    

Similar News