पन्ना: लोकसभा चुनाव कार्यालय का विधानसभा गुनौर में शुभारंभ

  • विष्णुदत्त शर्मा को खजुराहो लोकसभा से प्रत्याशी घोषित किया गया
  • लोकसभा चुनाव कार्यालय का विधानसभा गुनौर में शुभारंभ

Bhaskar Hindi
Update: 2024-03-04 12:33 GMT

डिजिटल डेस्क, गुनौर नि.प्र.। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा को खजुराहो लोकसभा से प्रत्याशी घोषित किया गया है। चुनाव संचालन हेतु गुनौर विधानसभा मुख्यालय में कार्यालय का उद्घाटन किया गया। जिसमें लोकसभा खजुराहो के प्रभारी व सतना महापौर योगेश ताम्रकार, लोकसभा खजुराहो संयोजक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतानंद गौतम, विधानसभा संयोजक जिला उपाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, जिला महामंत्री गुनौर विधायक राजेश वर्मा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

यह भी पढ़े -बेरोजगार युवाओं को रोजगार पाने का सुनहरा अवसर: वन परिक्षेत्राधिकारी

गुनौर विधानसभा से धर्मेंद्र अवधिया गुनौर, प्रशांत चतुर्वेदी अमानगंज, हीराजी पटेल देवेन्द्रनगर, दीपक शर्मा ककरहटी, हरेंद्र त्रिपाठी सलेहा तथा विधनसभा में निवासरत प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी सहित सभी मंडल मोर्चा अध्यक्ष, शक्ति केंद्रों के प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक, हितग्राही प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी, बूथ अध्यक्ष तथा सभी वरिष्ठ कनिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित हुए। कार्यक्रम का सफल संचालन गुनौर मंडल महामंत्री रामनारायण दाहिया ने किया एवं कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं का अभार गुनौर मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र अवधिया ने किया। 

यह भी पढ़े -बृजेन्द्र मिश्रा के भाजपा जिलाध्यक्ष बनाये जाने कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष

Tags:    

Similar News