महर्षि अरविन्द जयंती: जन अभियान परिषद ने मनाई महर्षि अरविन्द की जयंती

  • जन अभियान परिषद पन्ना द्वारा महर्षि अरविन्द के १५२वें जन्मदिवस पर
  • मनाई महर्षि अरविन्द की जयंती

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-08 10:10 GMT

डिजिटल डेस्क,  पन्ना। जन अभियान परिषद पन्ना द्वारा महर्षि अरविन्द के १५२वें जन्मदिवस पर हम भारतीय बनें विषय पर अरविन्द सोसाइटभ् पन्ना के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में मुख्य अतिथि संतोष सिंह यादव उपाध्यक्ष जिला पंचायत पन्ना एवं विशिष्ट अतिथि, प्रमुख वक्ता के रूप में उच्चतम न्यायालय के अधिवक्ता व अरविन्द सोसाइटी से डॉ. ऋतम खरे उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि संतोष यादव ने बौद्धिक जगत में बंगाली समाज के योगदान पर चर्चा की एवं महर्षि अरविन्द जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। डॉ.ऋतम खरे ने महर्षि अरविन्द को उन विरले व्यक्तित्वों में से एक जिनके नाम के पूर्व महर्षि शब्द लगा हुआ है उस पर प्रकाश डालते हुए हैं उनको युगदृष्टा एवं बहुआयामी आदर्श के रूप में अनुसरण करने की बात कही।

यह भी पढ़े -केन नदीं में बहे आदिवासी महिला व पुरूष का मिला शव, ४ सितम्बर को पत्ती लेने गांव से गए थे नदीं

महर्षि अरविन्द के जीवन के बहुआयामी वहाँ पर चर्चा करते हुए महर्षि अरविंद एक छात्र, एक शिक्षक व एक पत्रकार के रूप में जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम की दिशा वन्दे मातरम एवं आर्य पत्रिका के माध्यम से निर्धारण में योगदान दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं कुशल निर्देशन जन अभियान परिषद से अरविन्द पाण्डेय द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। 

यह भी पढ़े -जिला पंचायत सदस्य एवं सरपंच के साथ पहुंचे ग्रामीणों जल शोधन प्लाण्ट ठोका ताला, जलकर की राशि नहीं मिलने से बंद की सप्लाई

Tags:    

Similar News