अमानगंज में आयोजित किया गया भाजपा का सदस्यता शिविर: सदस्यता अभियान सफल बनाने में करें सहयोग: राजेश वर्मा
- सदस्यता अभियान सफल बनाने में करें सहयोग: राजेश वर्मा
- अमानगंज में आयोजित किया गया भाजपा का सदस्यता शिविर
डिजिटल डेस्क, पन्ना। भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपने सदस्यता अभियान का शुभारंभ कर दिया गया है। जिसके तहत विधायक गुनौर डॉ. राजेश वर्मा के नेतृत्व मेें सोमवार को अमानगंज मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरवाह, जसवंतपुरा में शिविर लगाकर लोगों को सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान महिलाओं ने भी बढ़-चढक़र क्षेत्रीय विधायक से भाजपा की सदस्य ग्रहण की। विधायक श्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास के मार्ग पर अग्रसर है। बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान के दौरान पार्टी के संकल्प, विचारधारा, पंच निष्ठाओं और डबल इंजन की केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंच रही हैं।
उन्होंने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से हर बूथ पर सदस्यता का पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया रिकार्ड बनाने का आव्हान किया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा, दशरथ गुप्ता, राजदीप गोस्वामी, कमल जैन, प्रीतम यादव, दीपक यादव, सुजय सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, लकी राजा परमार, अंकित मौर्य, उदय सिंह बिसेन, विजय सोनी, सौरभ तिवारी, सुदीप यादव, रवि महतेले, त्रिलोक यादव, धीरेंद्र राजा, दिव्य प्रकाश यादव, आशीष पाण्डेय सहित भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।