पन्ना: खाता फ्रीज करने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

  • कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आज पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवजीत सिंह के नेतृत्व में
  • खाता फ्रीज करने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

Bhaskar Hindi
Update: 2024-04-01 07:38 GMT

डिजिटल डेस्क, पन्ना। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आज पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवजीत सिंह के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पन्ना को ज्ञापन सौंपकर केन्द्र सरकार के इशारे पर कांग्र्रेस पार्टी के खाते फ्रीज किए जाने का आरोप लगाते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा गया। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय एजेन्सियां सरकार के पक्ष के काम कर रही है इसी के चलते कांग्रेस पार्टी के खाते फ्रीज किए गए हैं। केन्द्र की भाजपा सरकार के इशारे पर पार्टी के खातों को फ्रिज किया गया तथा आयकर विभाग द्वारा १८२३ करोड की जबरन वसूली का नोटिस दिया गया जिसका सभी कांग्रेसजन विरोध करते है। उक्त कदम महत्वपूर्ण लोकसभा चुनाव के समय में उठाया गया है जो कि पार्टी की लोकतंात्रिक प्रक्रिया में भागीदारी से रोकने के प्रयास अलोकतांत्रिक कार्य है।

यह भी पढ़े -माय किंडरलैंड विद्यालय का परीक्षा परिणाम घोषित

कांगे्रस पार्टी के खातों को फ्रीज करना जिसमें क्राउडिंग फंडिग अभियान से जुडे खाते भी शामिल है। केवल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की वित्तीय स्थिरता पर हमला है बल्कि प्रमुख विपक्षी दल के कामकाज को बाधित करना है और भाजपा सरकार एजेंसी का दुरूपयोग कर लोकतंत्र को कलंकित कर रही है। ऐसी कार्यवाहियों को तत्काल रोका जाये तथा जो खाते फ्रीज किए गए है उन्हें चालू किया जाये इस दौरान अध्यक्ष राजेश तिवारी, राजबहादुर पटेल, अनीस खान, जीतेन्द्र जाटव, मेहमूद वेग, सरदार सिंह यादव, रतन सिंह सहित कांग्रेसी शामिल है।    

यह भी पढ़े -भीना एवं चांदीपाटी रेत खदान में संयुक्त दल की कार्यवाही, 2850 लीटर डीजल एवं रेत जप्त

Tags:    

Similar News