कायस्थ समाज के नए अध्यक्ष: बिन्दु खरे ने सम्भाला कायस्थ समाज पन्ना जिलाध्यक्ष का पदभार

  • श्री चित्रगुप्त मंदिर पन्ना में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया
  • बिन्दु खरे ने सम्भाला कायस्थ समाज पन्ना जिलाध्यक्ष का पदभार

Bhaskar Hindi
Update: 2024-08-06 12:04 GMT

डिजिटल डेस्क, पन्ना। श्री चित्रगुप्त मंदिर पन्ना में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बिन्दु कुमार खरे द्वारा कायस्थ समाज पन्ना का अध्यक्ष पद ग्रहण किया गया। वर्तमान अध्यक्ष अशोक कुमार सक्सेना एवं उनकी पूरी कार्यकारिणी को उनके सफल कार्यकाल के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी वरिष्ठजनों का अध्यक्ष बिन्दु कुमार खरे ने पुष्प माला पहनाकर सम्मान किया। कार्यक्रम का सफल संचालन रामेश्वर खरे द्वारा किया गया। पूर्व अध्यक्ष सुशील खरे एडवोकेट ने नवनियुक्त अध्यक्ष बिन्दु कुमार खरे एवं निवर्तमान अध्यक्ष अशोक कुमार सक्सेना को तिलक एवं पुष्प माला पहनाकर उनका स्वागत एवं अभिनन्दन किया और अपना उद्बोधन दिया।

यह भी पढ़े -टीएल बैठक में हुई लंबित प्रकरणों के निराकरण की , सभी पात्र विद्यार्थियों को मिले छात्रवृत्ति का लाभ: कलेक्टर

बिंदु कुमार खरे ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज के सभी सदस्य पुरानी नकारात्मक बातों को भुलाकर सब मिलजुल कर समाज के उत्थान में अपना सहयोग प्रदान करें। पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार सक्सेना ने अपने उद्बोधन में अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को बताया उन्होंने कहा कि यह सब समाज के अभूतपूर्व सहयोग से ही सम्भव हो पाया है। उन्होंने पूरे समाज को सहयोग के लिए दिल से आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके कार्यकाल में यदि कोई ग़लती हुई हो तो उस के लिए वह सभी से क्षमा मांगते हैं। उन्होंने समाज की माताओं, बहिनों को भी उनके अभूतपूर्व सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में आलोक खरे ने कार्यक्रम में पधारे उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। 

यह भी पढ़े -नगर परिषद उपाध्यक्ष कक्ष का पन्ना विधायक ने किया उद्घाटन, बुजुर्ग भाजपा नेताओं का किया गया सम्मान

Tags:    

Similar News