पन्ना: आकाश शिवहरे उपसहायक कोयला नियंत्रक के पद पर चयनित

  • आकाश शिवहरे उपसहायक कोयला नियंत्रक के पद पर चयनित
  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरों मेें भी अपनी सेवायें दे चुके हैं

Bhaskar Hindi
Update: 2024-02-24 08:02 GMT

डिजिटल डेस्क, पन्ना। पन्ना के लिए यह गौरव की बात है कि यहां के निवासी शासकीय शिक्षक रामस्वरूप शिवहरे एवं श्रीमती गायत्री शिवहरे के पुत्र आकाश शिवहरे का चयन भारत सरकार के कोयला मंत्रालय में उपसहायक कोयला नियंत्रक के पद पर हुआ है। आकाश वर्तमान में खनन मंत्रालय में प्रशासानिक अधिकारी के रूप में सेवायें दे रहे हैं इसके पूर्व वह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरों मेें भी अपनी सेवायें दे चुके हैं। आकाश की इस उपलब्धि पर उनके इष्ट मित्रों व रिश्तेदारों सहित नगर के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।  

यह भी पढ़े -२५ फरवरी को खजुराहो में भाजपा के बूुथ सम्मेलन में शामिल होंगे गृह मंत्री अमित शाह

Tags:    

Similar News