प्रज्ञा सातव पर हुए हमले की जांच गहराई से करने आदेश देंगे- देसाई

हिंगोली में हुआ हमला प्रज्ञा सातव पर हुए हमले की जांच गहराई से करने आदेश देंगे- देसाई

Bhaskar Hindi
Update: 2023-03-02 16:30 GMT
प्रज्ञा सातव पर हुए हमले की जांच गहराई से करने आदेश देंगे- देसाई

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कांग्रेस की विधान परिषद सदस्य प्रज्ञा सातव पर हिंगोली में हुए हमले के मामले की जांच और गहराई से कराई जाएगी। राज्य के उत्पादन शुल्क मंत्री शंभुराज देसाई ने यह आश्वासन दिया है। गुरुवार को विधान परिषद में कांग्रेस सदस्य प्रज्ञा ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए अपने खिलाफ हिंगोली में हुए हमले का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि शराब माफिया के इशारे पर मुझ पर हमला हुआ था। हिंगोली में गुटखा और अवैध शराब का व्यापार जोरों पर चलता है। अवैध धंधे को एक जनप्रतिनिधि का संरक्षण प्राप्त है। सरकार को इसकी जांच करानी चाहिए। इसके जवाब में मंत्री देसाई ने कहा कि प्रज्ञा पर हुए हमले के बाद उनकी पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। लेकिन हमले के उद्देश्य का पता लगाने के लिए हिंगोली के पुलिस अधीक्षक को और गहराई से जांच के आदेश दिए जाएंगे। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आवश्यकता के अनुसार उचित कदम उठाया जाएगा। देसाई ने कहा कि हिंगोली में अवैध धंधे पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन को आवश्यक निर्देश भी दिए जाएंगे। 
 

Tags:    

Similar News