गर्मी ने दिनभर किया परेशान

नागपुर गर्मी ने दिनभर किया परेशान

Bhaskar Hindi
Update: 2023-03-11 14:34 GMT
गर्मी ने दिनभर किया परेशान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शुक्रवार को दिनभर लोग गर्मी से परेशान रहे, लेकिन नमी का असर मौसम पर रहा। नमी के कारण दिन भर धूप-छांव जैसा माहाैल बनते रहा। नमी के कारण ही अधिकतम तापमान स्थिर बना हुआ है। अगले 3 दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा। दिन में धूप तो शाम को अचानक हवा चलने या आसमान में कुछ पल के लिए बादलों का डेरा दिखाई दे सकता है। शुक्रवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को आम तौर पर आसमान साफ रहेगा। तापमान में वृध्दि होने की संभावना है। अभी से कूलर शुरू करने की नौबत आ गई है।
 

Tags:    

Similar News