अस्पताल में मरीज ने लगाई फांसी, आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज

हिंगणघाट अस्पताल में मरीज ने लगाई फांसी, आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज

Bhaskar Hindi
Update: 2023-01-30 13:28 GMT
अस्पताल में मरीज ने लगाई फांसी, आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क, हिंगणघाट. बीमारी से तंग आकर अस्पताल में ही मरीज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से अस्पताल परिसर में खलबली मच गयी। घटना शनिवार को उपजिला अस्पताल हिंगणघाट में सामने आयी। संभाजी व्यकंटी दुर्गे (61) यह मृतक का नाम बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मारोती वार्ड निवासी संभाजी व्यंकटी दुर्गे के सीने में दर्द होने से उन्हें 27 जनवरी को उपजिला अस्पताल हिंगणघाट में भर्ती किया गया था। उन पर उपचार जारी था। इस दौरान रात के समय संभाजी दुर्गे लघुशंका के लिए जाने की बात कहकर बाहर चले गए। लेकिन काफी समय तक वापस नहीं आने से परिजनों ने तलाश किया। दौरान उनका शव उपजिला अस्पताल के लोहे के एैंगल पर दुपट्टे से फांसी पर लटका हुआ पाया गया। इस घटना से परिसर में खलबली मच गई। इस मामले में हिंगणघाट पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया।

Tags:    

Similar News