जानोरी संग्रहण तालाब को शासन की हरी झंडी, 13.42 करोड़ के बजट को मिली संशोधित प्रशासकीय मान्यता

वाशिम जानोरी संग्रहण तालाब को शासन की हरी झंडी, 13.42 करोड़ के बजट को मिली संशोधित प्रशासकीय मान्यता

Bhaskar Hindi
Update: 2023-01-24 08:44 GMT
जानोरी संग्रहण तालाब को शासन की हरी झंडी, 13.42 करोड़ के बजट को मिली संशोधित प्रशासकीय मान्यता

डिजिटल डेस्क, वाशिम. कारंजा-मानोरा विधानसभा निर्वाचनक्षेत्र को सुजलाम-सुफलाम बनाने की महत्वाकांक्षा में जूझनेवाले विधायक राजेंद्र पाटणी के प्रयासों को सोमवार 23 जनवरी को पुन: भारी सफलता मिली है। लगभग 13 करोड़ 42 लाख मूल्य के जानोरी संग्रहण तालाब के बजट को शासन ने संशोधित प्रशासकीय मान्यता बहाल की है। इस प्रकल्प के कारण कारंजा तहसील की 113 हेक्टेयर खेती सिंचाई के नीचे आएंगी। कारंजा-मानोरा विधानसभा निर्वाचनक्षेत्र के अंतर्गत कारंजा व तहसील के किसान समृद्ध हो, इस हेतु निर्वाचनक्षेत्र के विधायक राजेंद्र पाटणी लगातार प्रयासरत रहते हैं। देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री रहते इसका भरपूर फायदा उठाकर इन दोनों तहसीलों के विकास कार्य के लिए विधायक पाटणी ने करोड़ों रुपए की निधि खींचकर लाई थी। देवेंद्र फडणवीस की ड्रीम योजना रहनेवाले इस जलयुक्त शिवार योजना तथा भारतीय जैन संगठन व पानी फाउंडेशन की मदद से दोनों तहसीलों का सिंचाई क्षेत्र बड़े पैमाने पर बढ़े, इस हेतु भी विधायक पाटणी ने विशेष प्रयास किए। उनके प्रयासों को सफलता भी मिली। कारंजा तहसील की सिंचाई क्षमता बढ़ाने के लिए जानोरी में संग्रहण तालाब हो, इस हेतु अनेक वर्षों से उनके प्रयास शुरु थे। लेकिन पिछले ढाई वर्ष महाविकास आघाड़ी की सरकार होने से उनके प्रयासों को ब्रेक लगा था। राज्य में सत्ता परिवर्तन होकर भाजपा व शिवसेना की सरकार सत्तारुढ़ होते ही पुन: विधायक पाटणी ने जानोरी के संग्रहण तालाब के लिए प्रयास शुरु किए। सोमवार 23 जनवरी को उनके प्रयास सफल हुए और लगभग 13 करोड़ 42 लाख 10 हज़ार धनराशि के बजट को शासन ने संशाेधित प्रशासकीय मान्यता प्रदान की है। इस संग्रहण तालाब की जल संग्रहण क्षमता 922 स.घ.मी. है और 113 हेक्टेयर खेती सिंचाई के नीचे आएंगी। इस संग्रहण तालाब का फायदा सैंकड़ों किसानों को होंगा तथा परिसर सुजलाम, सुफलाम होने में मदद भी मिलेंगी।

किसानों को मिलेगा लाभ

राजेंद्र पाटणी, विधायक कारंजा-मानोरा निर्वाचनक्षेत्र के मुताबिक जानोरी संग्रहण तालाब के लिए संशोधित प्रशासकीय मंजूरी मिले, इस हेतु मेरे प्रयास जारी थे। लेकिन कुछ वर्ष मविआ की विदर्भ विकास विरोधी सरकार होने से यह बात संभव नहीं हो पाई। अंतत: आज मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की डबल इंजन सरकार के कारण जानोरी तालाब का सपना साकार हुआ है। इस संग्रहण तालाब के कारण सिंचाई क्षेत्र बढ़ेंगा और किसानों को हर दृष्टि से लाभ मिलेंगा। 

 

Tags:    

Similar News