किशोरी को जबरन घुमाने ले गया और की छेड़छाड़

नागपुर किशोरी को जबरन घुमाने ले गया और की छेड़छाड़

Bhaskar Hindi
Update: 2023-01-28 12:39 GMT
किशोरी को जबरन घुमाने ले गया और की छेड़छाड़

डिजिटल डेस्क, नागपुर। एक तरफा प्रेम प्रकरण के चलते किशोरी को जबरन घुमाने ले जाया गया और उससे छेड़छाड़ की। घटित वाकये से आरोपी के खिलाफ एमआईडीसी थाने में प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित 16 वर्षीय किशोरी है, जबकि आरोपी सौरभ विजय ठवरे (25) है। एक तरफा प्रेम प्रकरण के चलते बुधवार को वह किशोरी के घर गया और दोपहिया वाहन पर बैठाकर शिवनगांव-जयताला की ओर ले गया। वहां पर छेड़छाड़ की। इसके पूर्व वह किशोरी का पीछा भी कर चुका है। घटित प्रकरण की भनक लगते ही परिजनों ने इसकी शिकायत की। इससे अगवा करने की बात भी की जा रही थी। प्रकरण की गंभीरता से पुलिस हरकत में आई और आरोपी के चंगुल से पीड़िता को मुक्त कराया। इस बीच प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।

Tags:    

Similar News