वादे के अनुसार क्षेत्रीय विकास के संतुलन का ध्यान 

प्रमुख घोषणाएं  वादे के अनुसार क्षेत्रीय विकास के संतुलन का ध्यान 

Bhaskar Hindi
Update: 2023-03-10 09:56 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  विद्यापीठ व शिक्षा संस्थाओं के लिए 500 करोड़ रुपए का अनुदान। इनमें विदर्भ से राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज विद्यापीठ नागपुर, शासकीय विदर्भ ज्ञान विज्ञान संस्था अमरावती, गाेंडवाना विद्यापीठ गड़चिरोली शामिल हैं। लक्ष्मी नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी नागपुर को अभिमत विद्यापीठ का दर्जा दिया जा रहा है

विदर्भ-मराठवाड़ा के आपदाग्रस्त 14 जिलों में केसरी राशन कार्ड धारक किसानों व अन्न आपूर्ति के बजाय प्रति वर्ष प्रति व्यक्ति 1800 रुपए दिए जाएंगे
हिंदू हृदय सम्राट बालासाहब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग विस्तार, सिंदखेड़राजा से शेगांव तक फोरलेन रोड।
नागपुर समेत विदर्भ-मराठवाड़ा के 11 जिलों में दूध विकास प्रकल्प के दूसरे चरण के लिए 160 करोड़ रुपए।
गोसीखुर्द सिंचाई प्रकल्प के लिए वर्ष 2023-24 में 1500 करोड़ की निधि दी जाएगी। प्रकल्प जून 2024 तक पूर्ण करने का नियोजन।
पूर्व व पश्चिम विदर्भ को जोड़नेवाले वैनगंगा-पैनगंगा, नलगंगा नदी जोड़ प्रकल्प को गति दी जाएगी।
नागपुर में महाराष्ट्र राष्ट्रीय विधि विद्यापीठ की इमारत के निर्माण के लिए निधि दी जाएगी।

 

Tags:    

Similar News