ब्यौहारी में मुख्यमंत्री आगमन पर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

शहडोल ब्यौहारी में मुख्यमंत्री आगमन पर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

Bhaskar Hindi
Update: 2023-04-03 10:25 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क,शहडोल। ब्यौहारी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के आगमन के दौरान कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को साजिश रच कर लोकसभा से सदस्यता समाप्त करने एवं ब्यौहारी विधायक व उच्चाधिकारियों की मिली भगत से ब्यौहारी मे लगातार हो रहे अवैध रेत के उत्खनन एवं अन्य अनैतिक कार्यों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता 5 अप्रैल को ब्यौहारी में विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Tags:    

Similar News