विवाद में तलवार से किया हमला

मलकापुर विवाद में तलवार से किया हमला

Bhaskar Hindi
Update: 2023-04-14 09:51 GMT
विवाद में तलवार से किया हमला

डिजिटल डेस्क, मलकापुर. वर्कशॉप में चोरी गए साहित्य  एवं मुद्देमाल वापिस लेने के लिएगए तीन युवकों पर म्हाडा कॉलनी के आरोपी मनोजसिंग, प्रतापसिंग, धर्मेंद्रसिंग ने हमला करते तलवार, लोहे के पाईप से मारपीट करते घायल करने कि घटना रात आठ बजे दौरान घटी। इस  घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए  है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, म्हाडा कालोनी परिसर के आरोपी मनोजसिंह, प्रतापसिंह, धर्मेद्रसिंह ने चारखांबा चौक के आजम गौरी के वर्कशाप से तांबे के तार, लोहा समेत आदि साहित्य  चोरी करने का सामने  आया था। पश्चात आजम गौरी ने १२ अप्रैल को सुबह  शहर पुलिस  थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने उनके साथ जाकर म्हाडा कालोनी यहां जांच कि, लेकिन  उस समय उन्हें संबधित आरोपी यह घर नहीं मिले थी, तो इस घटना के आरोपी यह दोपहर दौरान आजम गौरी से  संपर्क कर तुम्हने दर्ज कि शिकायत पीछे लें, हमारे घर आएं एवं चोरी किया माल तुम्हे वापिस  करते हैं, ऐसा कहा। पश्चात रात आठ बजे दौरान आजम गौरी, नाजीम शेख, मोहम्मद अबुजर यह तीनों चोरी हुआ माल लेने  के लिए म्हाडा कालोनी यहां गए थें, उस जगह उक्त आरोपियों से संपर्क करने पर अारोपियों ने विवाद करते उपरोक्त तीनों व्यक्तियों पर तलवार से हमला किया, जिसमें अबुजर चव्हाण (२५) के मान पर, नाजीम शेख (३२)  के हाथ पर तलवार के वार लेने से वे गंभीर रूप से घायल हुए, तो वर्कशॉप मालिक आजम गौरी यह भी घायल हुए हैं, महोम्मद अबुजर को जलगांव यहां तो नाजीम शेख को बुलढाणा के अस्पताल मे भरती किया गया है। उसी तरह आजम गौरी पर मलकापुर यहां के अस्पताल में इलाज चल रहा हैं। घटना की जानकारी मिलते ही शहर पुलिस ने तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर कडा बंदोबस्त लगाया। इस मामले में शिकायत पर से पुलिस ने आरोपी मनोजसिंह, प्रतापसिंह, धर्मेंद्रसिंह के खिलाफ भारतीय दंडसहिता धारा ३०७, ३२४, ४२७, ५०६, ३४ तहत अपराध दर्ज किया है। आगे की जांच शहर पुलिस निरीक्षक अशोक रत्नपारखी के नेतृत्व में पुलिस कर्मचारी कर रहे है।
 

Tags:    

Similar News