34 कैदी जेल से रिहा, छलके खुशी के आंसू

नागपुर 34 कैदी जेल से रिहा, छलके खुशी के आंसू

Bhaskar Hindi
Update: 2023-01-28 13:01 GMT
34 कैदी जेल से रिहा, छलके खुशी के आंसू

डिजिटल डेस्क, नागपुर. गणतंत्र दिवस के मौके पर स्थानीय जेल से 34 कैदियों को रिहा किया गया। इससे संबंधित कैदियों के परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। कुछ के आंखों से खुशी के आसू छलक पड़े। जिन कैदियों को छोड़ा गया, उनमें 33 नागपुर और 1 मुंबई का है। उन्हें गुरुवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर जेल से रिहा िकया गया। जेल से बाहर निकलकर अपने परिवार के सदस्यों से िमलते वक्त कई कैदी और उनके परिवार के सदस्यों की आंखों से खुशी के आसू छलक पड़े थे। यह वह कैदी हैं, जिनके हाथों से जाने अनजाने में अपराध हुआ। इसकी कुछ हद तक वह सजा भी भुगत चुके हैं। सजा भुगतते वक्त उनका आचरण जेल में ठीक रहा, जिस कारण उन्हें रिहा िकया गया है। उल्लेखनीय है कि सरकार ने तीन चरणों  में ऐसे कैदियों को रिहा करने का फैसला लिया था। जिसके चलते कुछ कैदियों को 15 अगस्त रिहा गया था और अब 34 कैदियों को रिहा िकया गया है। 

Tags:    

Similar News