Nagpur News: एशिया के सबसे बड़े डिस्टिलरी प्रोजेक्ट का उपमुख्यमंत्री फडणवीस के हाथों भूमिपूजन

  • विदर्भ, मराठवाड़ा के हजारों किसानों के लिए अवसर
  • एशिया के सबसे बड़े डिस्टिलरी प्रोजेक्ट उपराजधानी में
  • किसानों की आय बढ़ाने खेती काे लाभकारी बनाना जरूरी

Bhaskar Hindi
Update: 2024-10-08 13:06 GMT

Nagpur News : औद्योगिक विकास की दृष्टि से आज का दिन विदर्भ के लिए ऐतिहासिक है। एशिया के सबसे बड़े माल्ट डिस्टिलरी के माध्यम से केवल औद्योगिक क्षेत्र ही नहीं, बल्कि कृषि क्षेत्र को भी गति मिलेगी। इस प्रोजेक्ट से विदर्भ के साथ ही मराठवाड़ा के करीब 90 हजार किसानों का जीवन स्तर कृषि पद्धति में आने वाले बदलाव से बदलेगा। यह विचार उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने व्यक्त किए। बुटीबोरी में पर्नोड रिकार्ड इंडिया की माल्ट डिस्टिलरी का भूमिपूजन उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया। इस अवसर पर राज्य उत्पादन शुल्क आयुक्त डॉ. विजय सूर्यवंशी, पर्नोड रिकार्ड इंडिया के सीईओ जॉ टूबूल, जिलाधिकारी डॉ. विपिन इटनकर, प्रसन्न मोहिले, गगनदीप सेठी आदि उपस्थित थे।

किसानों की आय बढ़ाने खेती काे लाभकारी बनाना जरूरी

फडणवीस ने कहा कि जब तक खेती को लाभकारी नहीं बनाया जाता, तब तक किसानों की आय नहीं बढ़ेगी। इस बात को ध्यान में रखते हुए पारंपरिक कृषि पद्धति को बदलकर नई लाभकरी फसल उन्हें उपलब्ध करानी चाहिए। इस प्रकल्प के माध्यम से बार्ली उत्पादक किसानों को अपनी उपज के लिए उचित मार्केट मिलेगा। बार्ली फसल को लेकर एक मूल्यवर्धित चेन िनर्माण हो, किसानों को अधिक से अधिक लाभ और तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए जल्द ही कृषि विभाग व पर्नोड रिकार्ड इंडिया के बीच एमओयू किया जाएगा। इस प्रकल्प को प्रशासन की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी। पर्नोड रिकार्ड इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जॉ टूबूल ने प्रास्तावना रखी। इस प्रोजेक्ट के माध्यम से कंपनी आने वाले 10 साल में लगभग 1 हजार 785 करोड़ रुपए का निवेश करेगी।

Tags:    

Similar News