वृहद जागरूकता रैली: टेलीकाॅम फैक्ट्री की हरियाली को बचाने जारी रहेगा संघर्ष

  • सदस्य लोगों को यहाँ मौजूदा जैव विविधता की जानकारी लगातार दे रहे
  • अनेक संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता
  • अनेकों संगठनों के साथ लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

Bhaskar Hindi
Update: 2024-08-13 13:27 GMT

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। टेलीकाॅम फैक्ट्री की भूमि और इसमें लगे 18 से 20 हजार पेड़ों को बचाने की मुहिम में बीते दिन जहाँ वृहद जागरूकता रैली निकाली गई, वहीं अनेकों संगठनों के साथ लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इस रैली के बाद अब आगे भी कई तरह की योजनाएँ हैं, जिसमें हरियाली को बचाने लगातार संघर्ष चलता रहेगा।

रक्षा बंधन के दिन पर्यावरण संरक्षण मंच के द्वारा फैक्ट्री के पेड़ों को राखी बाँधी जाएगी। इसमें यही संदेश दिया जाएगा कि ये पेड़ हमारे पुत्रों, भाइयों और अपनों के जैसे ऑक्सीजन देकर हमारी रक्षा कर रहे हैं, जीवन दे रहे हैं तो हमारा भी कर्तव्य बनता है कि इनको किसी भी कीमत पर कटने या बर्बाद न होने दें।

इसके लिए जो भी कोशिश करनी होगी वह आगे करते रहेंगे। रक्षा बंधन के दिन राखी बाँधने के बाद आगे के कार्यक्रमों के विषय में भी संगठनों से जुड़े पदाधिकारी चर्चा करेंगे। इस तरह भूमि में कोई बड़ा पार्क बनाने के ठोस निर्णय से पहले संघर्ष चलता रहेगा।

Tags:    

Similar News