जबलपुर: शहर के कई क्षेत्रों में घरों तक नहीं पहुँच रही कचरा गाड़ी, लगा कचरे का अंबार

  • ठेका कंपनी के कर्मी एक महीने से हड़ताल पर, निगम की व्यवस्थाएँ फेल
  • नगर निगम द्वारा डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन हेतु 284 गाड़ियाँ चलाई जा रही हैं।
  • नगर निगम की गाड़ियाँ कॉलोनियों की मेन रोड तक ही पहुँच पा रही हैं।

Bhaskar Hindi
Update: 2024-08-24 13:22 GMT

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। शहर में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन करने वाली गाड़ियाँ कई हिस्सों में नहीं पहुँच पा रही हैं। इससे लोगों के घरों में कचरे का अंबार लगा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ ठेका कंपनी एस्सेल के कर्मचारी एक महीने से हड़ताल कर रहे हैं। इससे नगर निगम की व्यवस्थाएँ फेल हो गई हैं।

नगर निगम ने वर्ष 2016 से शहर के 79 वार्डों में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन की व्यवस्था लागू की है। यह काम एस्सेल कंपनी को दिया गया था। पिछले एक महीने से एस्सेल कंपनी के कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं।

ठेका कंपनी के कर्मचारियों की हड़ताल के चलते इस समय नगर निगम द्वारा कचरा कलेक्शन का काम किया जा रहा है। कचरा कलेक्शन के लिए नगर निगम की 284 गाड़ियाँ चल रही हैं। शहर के विजय नगर, जगदम्बा कॉलोनी, मदर टेरेसा नगर, ग्रीन सिटी, आईटीआई, माढ़ोताल, गौरीघाट, पोलीपाथर, बादशाह हलवाई मंदिर, मदन महल, गढ़ा, गुलौआ, संजीवनी नगर, अधारताल और रांझी के कई क्षेत्रों में कचरा गाड़ी नहीं पहुँच पा रही है।

लोगों का कहना है कि नगर निगम की गाड़ियाँ कॉलोनियों की मेन रोड तक ही पहुँच पा रही हैं। इससे उनके घरों में कचरे का अंबार लग गया है। शिकायत के बाद भी कचरा गाड़ी नहीं पहुँच रही है।

नगर निगम द्वारा डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन हेतु 284 गाड़ियाँ चलाई जा रही हैं। इस व्यवस्था को मजबूत बनाया जा रहा है।

- संदीप जायसवाल, स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम

Tags:    

Similar News