जबलपुर: महिलाओं के खिलाफ हिंसा रोकने व पुनर्वास पर कार्यशाला में मंथन

  • कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण अभियान के साथ हुई।
  • पीड़ित सहायता प्रणाली के लिए विधिक प्रक्रियाओं के सरलीकरण पर प्रकाश डाला।

Bhaskar Hindi
Update: 2024-08-24 12:17 GMT

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। धर्मशास्त्र राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय जबलपुर द्वारा सामाजिक कार्य मंच मानव अधिकार और पीपल अगेंस्ट रेप्स इन इंडिया के सहयोग से महिलाओं के खिलाफ हिंसा की रोकथाम निवारण और पुनर्वास पर शुक्रवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण अभियान के साथ हुई। कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य अतिथि जस्टिस एचपी सिंह ने किया। जस्टिस सिंह ने कहा कि महिला पीड़ितों द्वारा सामना किए जाने वाले अपराधों से निपटने के लिए उन तक सहयोग पहुँचने की कमी है।

उन्होंने पीड़ित सहायता प्रणाली के लिए विधिक प्रक्रियाओं के सरलीकरण पर प्रकाश डाला। पीपल अगेंस्ट रेप्स इन इंडिया की संस्थापक योगिता भयाना ने कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम के बारे में जागरूकता पैदा करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

मध्य प्रदेश स्टेट जुडिशियल अकादमी की सहायक निदेशक नमिता द्विवेदी ने एफआईआर दर्ज करने से संबंधित कानूनी प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से बताया।

Tags:    

Similar News