संस्कारधानी में मुख्यमंत्री का ढाई घंटे चला रोड शो

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह मंच लगाकर किया स्वागत

Bhaskar Hindi
Update: 2023-08-25 18:13 GMT

डिजिटल डेस्क जबलपुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार की दोपहर जबलपुर पहुँचे। शीतलामाई मंदिर से उनका रोड शो दोपहर 3 बजे शुरू हुआ। संस्कारधानी की पूर्व एवं उत्तर विधानसभा क्षेत्र में सीएम की जनदर्शन यात्रा निकली जो शाम को पौने 6 बजे शहीद स्मारक गोल बाजार पहुँची। मुख्यमंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह मंच लगाकर स्वागत किया। सीएम के साथ सांसद राकेश सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, पूर्व विधायक अंचल सोनकर, पूर्व विधायक शरद जैन, अभिलाष पांडे ने जनदर्शन रथ में सवार होकर लोगों का अभिवादन किया। जनदर्शन यात्रा का घमापुर चौक, बेलबाग, छोटी ओमती, बड़ी ओमती, करमचंद चौक, मालवीय चौक में स्वागत किया गया। शरद अग्रवाल, धीरज पटेरिया, संदीप जैन, सुधांशु गुप्ता, डॉ. अश्वनी त्रिवेदी, डॉ. विवेक जैन, राहुल जैन, रंजीत पटेल, जमा खान, मनीष जैन कल्लू, वीरेन्द्र सोनकर, अभिषेक तिवारी, शुभम अवस्थी, एसके मुद््दीन, मुजम्मिल अली आदि ने स्वागत किया। पूरी यात्रा के दौरान लोगों ने पुष्प वर्षा भी की। कई जगह आतिशबाजी और मिष्ठान्न वितरण भी किया गया।




 


वाहन से उतरे सीएम - बगलामुखी मंदिर के पास ननि के नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल द्वारा लगाए गए मंच में बड़ी संख्या में महिलाएँ मौजूद थीं। यात्रा जैसे ही यहाँ पहुँची बहनों से राखी बंधवाने सीएम वाहन से उतरे।

जन दर्शन यात्रा से घबराए कमलनाथ

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों से चर्चा में पूर्व सीएम कमलनाथ के जन दर्शन यात्रा को जन सौदा यात्रा बताने वाले बयान पर तंज कसा। जन दर्शन यात्रा में जन सैलाब उमड़ रहा है जनता का प्यार मिल रहा है। ऐसी मप्र की जनता को प्रणाम करता हूँ। हम जन दर्शन कर रहे हैं, कमल नाथ को इससे भी तकलीफ हो रही है। उन्होंने अपना धैर्य खो दिया है। कई बार उनकी बात पर हमें जवाब नहीं देना पड़ता है जनता खुद हँसती है। कमलनाथ विकास कार्य से घबराए हैं क्योंकि उन्होंने खुद कभी विकास नहीं किया। मुख्यमंत्री ने मंत्री मंडल विस्तार के सवाल पर कहा कि उन्हें अभी खुद इसकी जानकारी नहीं है।

बिजली के तार बने बाधा - यात्रा के दौरान कई जगह बिजली के तार बाधा बन रहे थे। हालाँकि बिजली विभाग के कर्मचारियों ने तार ऊपर किए जिससे आसानी से यात्रा आगे बढ़ी।

डर था सीएम तक न पहुँचे शिकायत - पश्चिम विस क्षेत्र में विगत दिवस हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष और महामंत्री का विवाद सीएम तक न पहुँच पाए इसका डर नेताओं का था। यही वजह है कि पूर्व महामंत्री के गढ़ा िस्थत घर पर पुलिस का पहरा बैठा दिया गया था।

Tags:    

Similar News