नर्मदा लहरों पर लहराया तिरंगा: जिलहरी घाट से तिलवारा तक निकली अखण्ड भारत तिरंगा यात्रा

  • बच्चे, युवा और बुजुर्ग भी बने भागीदार
  • उत्सव और उत्साह के बीच इस यात्रा में बच्चों और युवाओं के साथ बुजुर्गों ने भी सहभागिता निभाई
  • तैराकों ने उफनाती नर्मदा के बीच तैरते हुए तिरंगा लहराया।

Bhaskar Hindi
Update: 2024-08-16 13:15 GMT

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। आजादी के मतवालों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर करके स्वाधीनता हमें सौंपी है। इसी गौरव के प्रतीक तिरंगे से हर भारतवासी की शान है। 78वें स्वाधीनता दिवस को लेकर हर तरफ उत्सव और उमंग का माहौल है। हर तरफ देशभक्ति में भीगे कार्यक्रमों की धूम है।

कार्यक्रमों का सिलसिला अनवरत चल रहा है। इसी कड़ी में अखण्ड भारत दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को जिलहरीघाट से तिलवारा तक अखण्ड भारत तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें तैराकों ने उफनाती नर्मदा के बीच तैरते हुए तिरंगा लहराया। इस दौरान भारत माता के जयघोष भी गूँजते रहे।

उत्सव और उत्साह के बीच इस यात्रा में बच्चों और युवाओं के साथ बुजुर्गों ने भी सहभागिता निभाई। जिलहरीघाट में साध्वी दीदी ज्ञानेश्वरी, आरएसएस के विभाग प्रचारक आनंदजी एवं नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज ने मिलिट्री बैंड द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों की धुनों के बीच ध्वज दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया।

संयोजक संजय सिंह यादव एवं विवेक यादव की मौजूदगी में हाथों में तिरंगा लेकर करीब 150 तैराकों ने भाग लिया और राष्ट्रभक्ति के साथ पर्यावरण के संरक्षण का भी संदेश दिया।

अनेक संस्थाओं ने किया स्वागत-

तिलवारा घाट पहुँचने पर सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर अन्नू, भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, पार्षद अनुपम जैन, पार्षद जीतू कटारे, सुनील गोस्वामी, राहुल साहू, पार्षद संजय तिवारी के अलावा सकल जैन समाज के विभिन्न संगठन, जायंट्स क्लब, साथी मानव कल्याण समिति, वॉक एंड क्लीन आदि ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।

इस दौरान अशोक ग्रोवर, राजकुमार यादव, दीपक असरानी, कमलेश नेमा, धनीराम पटेल, श्रीमती यामिनी परमार, सुभा खरे, ममता सराफ, मुस्कान उत्कर्ष, देविका समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

तिरंगा लेकर निकले पुलिस जवान-

केंद्रीय जेल के अधिकारी-कर्मचारियों ने बुधवार को तिरंगा रैली निकाली। प्रातः 10 बजे से शुरू हुई यह तिरंगा यात्रा सिविल लाइन, सदर बाजार एवं स्टेट बैंक चौक से होकर पुन: केंद्रीय जेल में वापस पहुँची।

बाइक पर निकाली तिरंगा रैली-

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा बुधवार को स्वयं के दोपहिया वाहन से तिरंगा यात्रा निकाली गई। देशभक्ति का संदेश लेकर विश्वविद्यालय से प्रारंभ हुई तिरंगा रैली को कुलगुरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा व कुलसचिव डॉ. दीपेश मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली में श्रीष दुबे, दीपक श्रीवास्तव, राम सजीवन सोंधिया, शकील अंसारी, राजेश श्रीवास्तव, मनोज ठाकुर, मनोज सिंह मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News