छिंदवाड़ा: संजीवनी एंबुलेंस में गूंजी किलकारियां, दो नवजातों ने लिया जन्म, हरदोली व अंबाड़ाखुर्द से अस्पताल लाते समय गर्भवती महिलाओं का हुआ प्रसव

  • संजीवनी एंबुलेंस में गूंजी किलकारियां
  • दो नवजातों ने लिया जन्म
  • हरदोली व अंबाड़ाखुर्द से अस्पताल लाते समय गर्भवती महिलाओं का हुआ प्रसव

Bhaskar Hindi
Update: 2024-07-28 05:33 GMT

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा/पांढुर्ना। पांढुर्ना में शनिवार सुबह दो गर्भवती महिलाओं ने संजीवनी १०८ एम्बुलेंस में नवजात को जन्म दिया। दोनों प्रकरणों में जच्चा-बच्चा स्वस्थ व सुरक्षित है। शनिवार को प्रसव पीड़ा के चलते अलग-अलग गांवों से दो गर्भवती महिलाओं को अस्पताल लाया जा रहा था। प्रसव पीड़ा बढऩे पर दोनों महिलाओं का एम्बुलेंस में ही प्रसव कराया गया। प्रसव पश्चात उन्हें सुरक्षित सिविल अस्पताल में शिफ्ट कराया गया।

यह भी पढ़े -दो बजे तक ओपीडी टाइमिंग, एक बजे ही पसरा सन्नाटा, डीन ने किया औचक निरीक्षण सभी ओपीडी से डॉक्टर गायब मिले

बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह हरदोली निवासी गर्भवती शोभा को प्रसव पीड़ा के चलते एम्बुलेंस से अस्पताल लाया जा रहा था। दर्द बढऩे पर आशा कार्यकर्ता ने एक अन्य महिला के साथ मिलकर एम्बुलेंस में ही शोभा का प्रसव कराया। शोभा ने बालिका को जन्म दिया। दूसरे प्रकरण में ग्राम अंबाड़ाखुद से मोनिका को अस्पताल लाया जा रहा था। रास्ते में प्रसव पीड़ा बढऩे पर एम्बुलेंस में ही उसका प्रसव कराया गया। मोनिका ने शिशु को जन्म दिया है। दोनों प्रकरणों में संजीवनी एंबुलेंस चालक नवीन चौहान ने सतर्कता दिखाई। तेज बारिश के चलते वाहन चलाने में भी परेशानी बन रही थी। इस संबंध में शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ. मिलिंद गजभिए ने बताया कि दोनों प्रकरणों में जच्चा व बच्चा स्वस्थ और सुरक्षित है।

यह भी पढ़े -माचागोरा बांध का बढ़ा जलस्तर, ८ में से ६ गेट खोलने पड़ गए, ६ गेट औसत ८० सेमी तक खुले, ७५० क्यूबिक मीटर प्रति सेकंड छोड़ रहे पानी

Tags:    

Similar News