देहात थाना क्षेत्र में: मटन बनाने से इनकार करने पर आरोपी ने वृद्धा को बुरी तरह से पीटा, जिला अस्पताल में गंभीर अवस्था में भर्ती है वृद्धा

  • मटन बनाने से इनकार करने पर आरोपी ने वृद्धा को बुरी तरह से पीटा
  • जिला अस्पताल में गंभीर अवस्था में भर्ती है वृद्धा

Bhaskar Hindi
Update: 2024-08-22 05:03 GMT

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। देहात थाना क्षेत्र की एक बुजुर्ग महिला के साथ एक सिरफिरे युवक ने बुरी तरह से मारपीट की है। आरोपी युवक वृद्धा का परिचित है। बुधवार सुबह आरोपी मटन लेकर वृद्धा के घर पहुंचा था। वृद्धा घर पर अकेली थी उसने मटन बनाने से इनकार कर दिया था। इस बात से नाराज आरोपी ने चाय बनाने के मग से महिला के सिर व चेहरे पर बुरी तरह से वार कर उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया है।

यह भी पढ़े -खजरी ओवर ब्रिज पर गड्ढे, कायाकल्प की सड़कों की भी खुलने लगी कलई, एक बारिश भी नहीं झेल पा रही कायाकल्प योजना के तहत बनी सड़कें

टीआई जीएस उईके ने बताया कि आरोपी २० वर्षीय सिब्बू धुर्वे बुधवार सुबह बुजुर्ग महिला लगभग ६० वर्षीय वृद्धा के घर मटन लेकर पहुंचा था। महिला ने मटन बनाने से इनकार कर दिया था। इस बात पर आरोपी ने विवाद कर महिला से मारपीट की है। वृद्धा के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया जा रहा है। वृद्धा का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़े -चौहारी नाला में निर्माण, स्थानीय वाशिंदों का विरोध, यदि निर्माण हुआ तो रुक जाएगा नाले का बहाव, घरों में आएगा बरसात में पानी

दमुआ गए थे बेटा-बहू-

बुजुर्ग महिला अपने बेटा और बहू के साथ गांव में रहती है। राखी पर बेटा-बहू दमुआ रिश्तेदार के घर गए थे। घटना के वक्त बुजुर्ग महिला घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपी ने बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया है।

यह भी पढ़े -तीन गांवों को जोडऩे वाली पुलिया बही, नदी पार कर पहुंच रहे लोग

Tags:    

Similar News